मुंबई। भोजपुरी के सबसे पॉपुलर गानों में से एक 'तू लगावेलू जब लिपिस्टिक...' शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जिसने इस गाने को न सुना हो। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का ये गाना आज भी उतना ही सुना जाता है, जितना कि 12 साल पहले, जब ये रिलीज हुआ था। पवनसिंह का ये गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिहार के आरा जिले में स्थित जोकहरी में साल 1986 में जन्में पवन सिंह ने करियर की शुरुआत 1997 में अपने पहले एलबम 'ओढ़निया वाली' से की थी। पवन सिंह को उनके पहले एलबम से कुछ खासी पहचान तो नहीं मिली थी। लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें जानने लगे थे।
210
इसके बाद, साल 2008 में उनका एक और एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' आया, जिससे पवन सिंह रातोंरात सुपरस्टार बन गए। इस गाने को न सिर्फ भोजपुरी और भारत के दूसरे इलाकों में बल्कि विदेशों में भी सुना जाता है।
310
पवन सिंह के इस गाने को 2010 में रवि किशन के साथ आई उनकी फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' में उन पर फिल्माया गया था। इस गाने के बाद पवन सिंह को और तेजी से फिल्में ऑफर हुईं और वो भोजपुरी के बड़े एक्टर बन गए।
410
पवन सिंह ने अपने करियर कि शुरुआत बतौर प्लेबैक सिंगर की थी। सिंगिंग में पॉपुलर होने के बाद हासिल करने के बाद उन्होंने साल 2007 में फिल्म ‘रंगीली चुनारिया तोहरे नाम’ से एक्टिंग में डेब्यू किया।
510
इसके बाद उन्होंने भोजपुरिया दरोगा, प्रतिज्ञा सैंया के साथ मड़इया में, जोगीजी धीरे धीरे, तू जान हउ हमार, उमरिया कइली तोहरे नाम समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
610
पवन सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने मुंबई में सुसाइड कर ली थी, जिसके बाद पवन पर उनकी हत्या का आरोप भी लगाया गया था। कहा गया कि पवन सिंह मोनालिसा को डेट कर रहे थे इसलिए उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या की थी।
710
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीलम की बहन पूनम ने एक बार कहा था कि पवन सिंह ज्यादा बिजी रहते थे और वो उन्हें टाइम नहीं दे पाते थे इसलिए उन्होंने सुसाइड कर ली।
810
पवन सिंह ने बाद में मार्च, 2018 में ज्योति सिंह से शादी कर ली। ज्योति सिंह बलिया से ताल्लुक रखती हैं। इनकी शादी भी चर्चा में रही थी। कहा जाता है कि पहले पवन ने ज्योति से कोर्ट मैरिज की थी फिर घरवालों ने रीति-रिवाज से शादी कराई थी।
910
कहा जाता है कि मोनालिसा से ब्रेकअप होने के बाद पवन सिंह अक्षरा सिंह को डेट करने लगे थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूल किया था कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हैं।
1010
अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।