आंखों में आंसू और हाथेली पर दिया रख छठी मइया को मनाती दिखीं अक्षरा सिंह, देखें PHOTOS

Published : Nov 21, 2020, 09:48 AM IST

मुंबई. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) की हर ओर धूम है। कोरोना महामारी के चलते इस त्योहार का रंग थोड़ा फीका दिखा। सरकार के निर्देशों पर लोगों से लेकर स्टार्स तक ने अपने घरों में छठ का पर्व मनाया। इसके साथ ही कई भोजपुरी स्टार्स ने इस मौके पर छठ के गाने भी शूट किए। ऐसे में अक्षरा सिंह की छठ घाट से कुछ नई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो आंखों में आसूं लिए और हथेली पर जलता दिया लिए छठी मइया को मनाते नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने ऐसे मनाया त्योहार...

PREV
18
आंखों में आंसू और हाथेली पर दिया रख छठी मइया को मनाती दिखीं अक्षरा सिंह, देखें PHOTOS

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें चारों तरफ दिया जल रहा है और उन्होंने मांग में लंबा सिंदूर लगाया हुआ है। वहीं, अगर दूसरी तस्वीर की बात की जाए तो वो उसमें आंख में आंसू और हाथेली पर दिया लिया नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वो छठी मइया को मनाती दिख रही हैं।

28

बता दें, अक्षरा सिंह की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वो उनके वीडियो शूट के दौरान ली हुई तस्वीर है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने छठ का अपकमिंग सॉन्ग 'पहली बेर छठ कईली' वीडियो सॉन्ग को शूट किया है।  

38

अक्षरा सिंह का ये वीडियो सॉन्ग 19 नवंबर को रिलीज किया गया है। इस गाने में वो अपनी मां और पापा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आई थीं।
 

48

इसके साथ ही सॉन्ग 'पहली बेर छठ कईली' में उनके साथ विशाल सिंह भी नजर आ रहे हैं। जी हां, ये वही विशाल सिंह हैं, जिनके साथ पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस के रिलेशनशिप के चर्चे रहते हैं। 

58

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब विशाल सिंह अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले भी वो उनके साथ वीडियो सॉन्ग कर चुके हैं। दोनों को सबसे पहले 'ईधर आने का नहीं' गाने में साथ देखा गया था।

68

इसके अलावा विशाल सिंह को अक्षरा सिंह के साथ देखा जाता रहा है। वो एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके भी देखे गए थे। एक्ट्रेस उन्हें kiss करते हुए नजर आई थीं।

78

पहली बार मां-पापा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए अक्षरा सिंह।

88

अक्षरा सिंह के साथ विशाल सिंह।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories