मांग में लंबा सिंदूर लगाए जब भोजपुरी की 'आइटम क्वीन' ने शादी के 9 महीने बाद ही मनाई थी छठ, PHOTOS

Published : Nov 18, 2020, 12:34 PM ISTUpdated : Nov 21, 2020, 08:48 AM IST

मुंबई. यूपी-बिहार से लेकर विदेशों तक में छठ पूजा मनाने की तैयारी जोरों से चल रही है। छठ की मान्यता को मानने वाले लोग हर जगह इस त्योहार को बड़ी ही धूम-धाम से मनाते हैं। इस त्योहार की भोजपुरी स्टार्स के बीच जबरदस्त धूम देखने के लिए मिलती है। हालांकि, इस बार कोरोना महामारी के चलते बताया जा रहा है कि ज्यादा कुछ खास जश्न नहीं होगा। एक ही जगह पर ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। ऐसे में आपको पिछले साल की छठ पूजा की भोजपुरी स्टार्स की फोटो दिखा रहे हैं कि उन्होंने इसे कैसे मनाया था। सीमा सिंह ने शादी के बाद मनाई थी पहली छठ...

PREV
18
मांग में लंबा सिंदूर लगाए जब भोजपुरी की 'आइटम क्वीन' ने शादी के 9 महीने बाद ही मनाई थी छठ, PHOTOS

भोजपुरी की आइटम क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस सीमा सिंह ने पिछले साल शादी के बाद पहली छठ सास के साथ मनाई थी। उन तस्वीरों में वो मांग में लंबा सिंदूर लगाए नजर आई थीं। उन्होंने छठ सेलिब्रेशन के फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। 
 

28

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में सीमा सिंह सास और पति के साथ नजर आई थीं। उन्होंने कड़ाके की ठंड में तड़के उठकर ही सूर्य को अर्घ्य भी दिया था। उसमें वो ट्रेडिशनल लुक मे पति और सास के साथ दिखाई दी थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी सास से आशीर्वाद भी लिया था।

38

बता दें, सीमा ने 2019 में मार्च में बिजनेसमैन सौरभ कुमार के साथ शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि सौरभ से एक्ट्रेस की मुलाकात पटना में एक शो के दौरान हुई थी। 

48

इसके बाद सीमा के प्यार में डूबे सौरभ ने एक डांसिंग शो 'डांस-घमासान' लॉन्च किया था। इसे सीमा और उनके गॉडफादर एंड फेमस कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी ने जज किया था।

58

शो के दौरान सौरभ ने सीमा और उनके इंडस्ट्री के पिता कानू दा पर अपना प्रभाव डालने की पूरी कोशिश की और वो सफल भी हुए। शूट के आखिरी दिन सौरभ ने सीमा को सीधे शादी के लिए प्रपोज किया था। इस प्रपोजल को सीमा खुद भी मना नहीं कर पाईं।

68

सीमा सिंह को भोजपुरी फिल्मों मे अक्सर आइटम सॉन्ग और कॉमेडी करते देखा जाता है। उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाई के' से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थी। वे अभी तक 500 से भी ज्यादा फिल्में और एल्बम में काम कर चुकी हैं।
 

78

भोजपुरी इंडस्ट्री में सीमा को आइटम क्वीन के रूप में भी पहचाना जाता है। उन्हें करियर का पहला ब्रेक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के होली एल्बम से मिला था। बाद में कई फिल्में करने के बाद उनके करियर की गाड़ी पटरी पर आ गई।

88

इसके बाद एक्ट्रेस ने पवन सिंह, रवि किशन और खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया। आज सीमा सिंह इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories