योगी आदित्यनाथ पर फिल्म बनाएंगे निरहुआ, खुद बताया कौन निभाएगा सीएम का रोल

Published : May 08, 2020, 04:03 PM IST

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ये एक बड़ा ऐलान किया है कि वो लॉकडाउन के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन के संघर्षों को बड़े पर्दे पर लेकर आएंगे और उससे सभी को रूबरू करवाएंगे। इतना ही नही इसमें वो योगी आदित्यनाथ का रोल खुद ही निभाना चाहते हैं। 

PREV
18
योगी आदित्यनाथ पर फिल्म बनाएंगे  निरहुआ, खुद बताया कौन निभाएगा सीएम का रोल

योगी आदित्यनाथ के रोल को लेकर निरहुआ कहते हैं कि अगर उन्हें ये रोल निभाने का और फिल्म बनाने का मौका मिलता है तो वो बहुत सोभाग्यशाली होंगे। 

28

दरअसल, हाल ही में निरहुआ फैंस के साथ फेसबुक लाइव आए थे। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ डायरेक्ट बात की और अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया। इस बीच एक ने सवाल किया और एक्टर ने सावर्जनिक तौर पर यूपी के सीएम के जीवन पर फिल्म का ऐलान कर दिया।

38

निरहुआ ने कहा कि वो लॉकडाउन के बाद योगी की जिंदगी पर काम शुरू कर देंगे। एक्टर कहते हैं कि ये उनके लिए सौभाग्य की बात है।

48

दिनेश बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ का जीवन ऐसा है कि सभी को उससे सबक लेना चाहिए। एक महंत से आज प्रदेश के मुखिया तक। उनकी जर्नी सबके सामने होनी चाहिए। एक्टर इसे गर्व की बात मानते हैं कि वो उन पर फिल्म बनाएंगे और उनका किरदार खुद निभाएंगे।

58

निरहुआ ने इस दौरान साफ किया कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बाल मुड़वाकर वो योगी बनेंगे और फिर इस फिल्म को एक नई ऊंचाई तक ले जाना चाहेंगे ताकि सभी लोग योगी आदित्यनाथ के जीवन संघर्ष को जान सकें।

68

इसके अलावा निरहुआ ने सभी फैंस से लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि देश मिलकर कोरोना को जल्द ही हराएगा। इस दौरान उन्होंने कई गाने भी गाए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया। एक्टर ने फैंस से कहा कि सभी मेहनत से आगे बढ़ेंगे तो मंजिल जरूर मिलेगी।
 

78

लॉकडाउन के बाद बेहतर भोजपुरी सिनेमा के सवाल पर निरहुआ ने कहा कि बिल्कुल होगा। ऐसा ही होगा। वो सभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। कई ऐसे विषय हैं जो इस बीच उन्होंने पढ़े हैं। निरहुआ ने उम्मीद जताई कि लॉकडाउन के बाद बेहतर फिल्में सामने आएंगी। 
 

88

कई ऐसे विषय भी होंगे जो अभी तक दर्शकों के बीच नहीं आए हैं। हालांकि, अभी कुछ कहना जल्दबाजी है, लेकिन उन्होंने फैंस से वादा किया है कि उनका भरपूर मनोरंजन होगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories