कभी मिट्टी के घर में रहा करते थे खेसारी, अब मुंबई में इस शानदार फ्लैट में लेते हैं आराम की नींद

Published : May 07, 2020, 04:37 PM ISTUpdated : Oct 30, 2020, 10:39 AM IST

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। इन दिनों लॉकडाउन की वजह से वो घर में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में आज उनके घर के अंदर की फोटो दिखा रहे हैं। वो कभी मिट्टी के घर में रहते थे और आज तमाम संघर्षों के बाद वो इस आलीशान फ्लैट में आराम की नींद लेते हैं। 

PREV
110
कभी मिट्टी के घर में रहा करते थे खेसारी, अब मुंबई में इस शानदार फ्लैट में लेते हैं आराम की नींद

खेसारी से एक सुपरस्टार तक का सफर तय करना उनके लिए कोई मामूली बात नहीं थी। उनके पिता चने बेचा करते थे और खेसारी खुद बीएसएस की नौकरी छोड़कर लिट्टी-चोखा बेचा करते थे। 
 

210

खेसारी ने बीएसएफ की नौकरी अपने सपनों को पूरा करने के लिए छोड़ी थी और वो इसमें सफल भी हुए हैं। आज वो इंडस्ट्री के सबसे अधिक मांग वाले एक्टर बन चुके हैं।

310

खेसारी लाल यादव जब भी अपने संघर्षों के दिनों को याद करते हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। एक्टर बताते हैं कि वो पहले मिट्टी के घर में रहा करते थे। 

410

यहां तक कि वो बताते हैं कि जब भी बारिश होती थी तो उनका घर पानी में ढह जाता था। साथ ही एक्टर बताते हैं कि जब उनका जन्म हुआ था था तब भी उनका घर पानी बह गया था और उन्होंने पड़ोसी के घर में जन्म लिया था। 

510

खेसारी बताते हैं कि पहली फिल्म के लिए उन्हें 11 हजार रु. मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए करीब 40 लाख रु. चार्ज करते हैं। इसके अलावा वे स्टेज शो और विज्ञापन के लिए भी फेमस हैं, जिससे एक्टर मोटी रकम कमाते हैं। 
 

610

एक जमाने में वे साइकिल पर चलने के लिए तरस जाते थे। अब उनके पास फॉर्चूनर जैसी लग्जरी कार हैं। इसके अलावा पटना मुंबई में उनका आलीशान घर है।

710

साल में 5-6 फिल्में करने वाले खेसारी लाल का 11 हजार से 40 लाख तक का सफर आसान नहीं था। उन्होंने यहां तक का सफर तय करने के लिए कड़ी मशक्कत की है। आज वो साल में 12 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं।

810

खेसारी जब भी काजल राघवानी के साथ सिनेमाघरों में कोई फिल्म लेकर आते हैं तो धमाल मचा जाते हैं। आज उनके पास सब कुछ है, जो उन्होंने कभी सपने में सोचा होगा। वे शादीशुदा हैं और उनके 2 बच्चे हैं, लेकिन इंडस्ट्री में खबर है कि उनका अफेयर काजल राघवानी के साथ है।

910

बहरहाल, इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न यादव है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक बार कपिल शर्मा शो में किया था।

1010

खेसारी लाल यादव

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories