मुंबई. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) 43 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 2 फरवरी, 1979 को यूपी के गाजीपुर में हुआ था। वैसे, निरहुआ एक्टर के साथ-साथ सिंगर, प्रोड्यूसर, टेलीविजन प्रेजेंटेटर और राजनेता भी है। वैसे, तो निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि वो एक ऐसे गांव से आते हैं, जहां रूढ़िवादी परंपरा रही और आज भी बरकरार है। इस बात को वे खुद भी कई बार स्वीकार कर चुके हैं। निरहुआ ने एक बार अपने गांव-समाज को लेकर एक किस्सा सुनाया था, जो कि उनके ससुराल ना जाने से जुड़ा था। निरहुआ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद से वो अभी तक अपनी ससुराल नहीं गए हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ ने अपनी जगह और पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। नीचे पढ़ें निरहुआ की जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...
निरहुआ कई ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। वैसे, तो वे शादीशुदा है लेकिन उनका नाम एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, वे कई बार कह चुके हैं कि उनका वापस में दोस्ती का रिश्ता है।
210
दरअसल निरहुआ से एक रिपोर्टर ने एक बार पूछा था कि स्टार बनने के बाद जब वो पहली बार ससुराल गए थे तो ससुराल वालों का कैसा रिएक्शन था? इस बात का जवाब देते हुए दिनेश ने कहा था कि वो अभी तक ससुराल ही नहीं गए।
310
निरहुआ ससुराल ना जाने की वजह के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके गांव में माना जाता था कि अगर किसी लड़के की शादी हो गई और वो ससुराल बार-बार जा रहा है तो लोग मजा लेने लगते थे।
410
निरहुआ ने कहा था कि लोग कहते कि ये ससुराल में ही टिका रहता है। ससुराल ही जाता रहता है। गांव के डर की वजह से कि लोग मजा लेने लगेंगे मैं कभी ससुराल ही नहीं गया। यही नहीं निरहुआ ने ये भी कहा था कि उनके पिता जी और दादा जी भी कभी अपने ससुराल नहीं गए थे।
510
वहीं, निरहुआ ने ये भी कहा था कि पत्नी को भी अच्छा नहीं लगता कि एक्टर ससुराल जाए, क्योंकि उनसे पहले जिस व्यक्ति की उससे शादी होने वाली थी वह देखने ससुराल चला गया था और शादी ही कट गई। ससुराल वालों ने भी इसकी कभी कोई शिकायत नहीं की।
610
बता दें, दिनेश लाल यादव की पत्नी का नाम मंशा देवी है। दिनेश लाल के दो बच्चे भी हैं। उन्होंने 'चलत मुसाफिर मोह लिया रे' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की। लेकिन, पहचान 2008 में आई उनकी फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से मिली। यह फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी और सिनेमाघरों में घूम मचा दी थी।
710
निरहुआ के पिता शहर से बाहर रहकर मजदूरी करके 7 लोगों का परिवार चलाते थे। महज 3500 रुपए में निरहुआ के परिवार को गुजर बसर करना पड़ता था। निरहुआ और उनका परिवार एक झोपड़पट्टी में रहता था।
810
निरहुआ का मां चंद्रज्योति देवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिनेश को बचपन से ही गीत-संगीत का शौक था। निरहुआ कभी रियाज से नहीं चूकते थे। वो भैस चराने जाते थे तब उनकी पीठ पर बैठकर गाने का रियाज करते थे। वहीं, निरहुआ के पिता चाहते थे कि वो पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी करें, लेकिन वो तो एक्टर बनना चाहते थे।
910
निरहुआ फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी की हिट जोड़ी में से एक है। दोनों को फैंस साथ काफी पसंद करते हैं। इसके साथ ही ये जोड़ी एक-दूसरे को डेट करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है।
1010
आपको बता दें कि निरहुआ ने बॉर्डर, निरहुआ हिन्दुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, निरहुआ हिन्दुस्तानी 3, पटना से पाकिस्तान, सिपाही, राजा बाबू, घूंघट में घोटाला, लल्लू की लैला, राम लखन, सात सहेलियां, जय वीरू, दीवाना, सौगंध, आशिक आवारा, रोमियो राजा, बेटा, जिगर जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।