Published : Mar 15, 2020, 04:13 PM ISTUpdated : Mar 17, 2020, 10:27 AM IST
मुंबई. भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुके एक्टर खेसारी लाल यादव आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनका जन्म 6 मार्च, 1986 को हुआ था, लेकिन फैंस और दोस्त उन्हें आज यानी कि 15 मार्च को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। खेसारी लाल यादव आज जिस मुकाम पर हैं उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। उनके जन्मदिन के मौके पर एक्टर से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं।
खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में अपनी गरीबी के दिनों को याद कर बताया था कि वे जब भी अपने पुराने दिनों को याद करते हैं तो रो पड़ते हैं। एक्टर कहते हैं कि चाचा के बच्चे मिलाकर वो सात भाई थे।
28
खेसारी के पिता चने बेचकर सभी की परवरिश किया करते थे। सब भाइयों के पास एक ही पैंट होती थी, जिसे बारी-बारी सब पहनते थे।
38
इसके अलावा खेसारी लाल यादव बताते हैं कि वे बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म भी पड़ोसी के घर में हुआ था। इस बात के बारे में उन्हें उनकी मां ने बताया था, जिए एक्टर ने इंटरव्यू में शेयर किया था।
48
खेसारी लाल कहते हैं कि एक बार तो तेज बारिश के कारण उनका घर मिट्टी का था, जो कि ढह गया था। इस वजह उन्हें उसी घर में आसरा लेना पड़ा था, जिस पड़ोसी के घर में उन्होंने जन्म लिया था।
58
खेसारी लाल यादव आज भले ही एक सफल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
68
फिल्मों में आने से पहले वो स्टेज शो और भजन गाया करते थे। इतना ही नहीं वो पैसे कमाने के लिए कभी-कभी साड़ी पहनकर भी नाचते थे।
78
बहरहाल, अगर खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में उनकी फिल्म 'एक साजिश जाल' और 'मेहंदी लगा के रखना 3' होली के मौके पर रिलीज की गई। इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला।
88
'मेहंदी लगा के रखना 3' खेसारी लाल यादव के अपोजिट सहर आफशा ने लीड रोल प्ले किया है। इनके अलावा आम्रपाली दुबे और रितु सिंह भी अहम भूमिका में थीं।