पवन सिंह से खेसारीलाल यादव तक, बेहद खूबसूरत दिखती हैं इन भोजपुरी सुपरस्टार्स की रीयल वाइफ

मुंबई. भोजपुरी सिनेमा को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए मोनज तिवारी, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), रवि किशन, पवन सिंह और खेसारीलाल यादव समेत कई स्टार्स को माना जाता है। भोजपुरी एक्टर्स भी आज दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड की तरह ही फैंस भोजपरी स्टार्स के बारे में भी जानने की इच्छा रखते हैं। फैंस उनकी भी फैमिली को देखना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी सुपरस्टार्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में बता रहे हैं, जो एक्टर्स की रियल लाइफ की हीरो हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2020 11:03 AM IST / Updated: Mar 01 2020, 12:15 PM IST

16
पवन सिंह से खेसारीलाल यादव तक, बेहद खूबसूरत दिखती हैं इन भोजपुरी सुपरस्टार्स की रीयल वाइफ
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने चंदा से की थी। खेसारी और चंदा की शादी फिल्मों में आने से पहले ही हुई थी। फिल्मों में आने से पहले दोनों दिल्ली में साथ में रहा करते थे। अब खेसारी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में शिफ्ट हो चुके हैं। खेसारीलाल यादव दो बच्चों एक बेटा ऋषभ और कृति यादव के पिता हैं। बता दें, कृति भोजपुरी फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म 'दुल्हनिया गंगा पार के' थी।
26
पवन सिंह फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। पवन ने 2014 में नीलम में से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से 2018 में की थी।
36
रवि किशन रियल लाइफ में चार बच्चों के पिता है। रवि किशन तीन बेटियां हैं और एक बेटा है। एक्टर अपनी बेटियों को देवी की तरह पूजते हैं। रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति किशन है।
46
दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की वाइफ अक्सर लोग आम्रपाली दुबे को समझ लेते हैं। इससे पहले लोग भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े को समझते थे। लेकिन, दोनों एक्ट्रेस में से कोई भी निरहुआ की पत्नी नहीं है। बल्कि उनकी रियल वाइफ मंशा है। वो दो बेटों आदित्य और अमित के पिता है। मंशा से निरहुआ ने साल 2000 में शादी की थी।
56
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से ताल्लुक रखने वाले एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत ने भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा से शादी की थी। मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने 2017 में बिग बॉस में शादी की थी।
66
भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर मनोज तिवारी आज भले राजनीति में चले गए हों लेकिन उन्हें भोजपुरी में योगदान के लिए आज भी याद किया जाता है। वो अक्सर इवेंट और फंक्शन्स में नजर आते हैं। मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 1999 में रानी से शादी की थी, जो कि भोजपुरी सिंगर हैं। लेकिन, रानी से मनोज तिवारी का रिश्ता 2012 में टूट गया। दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मनोज तिवारी ने शादी नहीं की।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos