रवि किशन से खेसारीलाल यादव तक, ये हैं भोजपुरी सुपरस्टार्स की सुपरहिट फिल्म

मुंबई. भोजपुरी सिनेमा ने पिछले कुछ सालों से खूब तरक्की की है। भोजपुरी फिल्मों के गाने अब यूट्यूब पर  आते ही वायरल हो जाते हैं। फिल्में सिनेमाघरों में भी शानदार कमाई करती हैं। भोजपुरिया लोगों के अलावा अब लोग इसे यूपी बिहार के अलावा विदेशों में भी पसंद करते हैं। इस सिनेमा को यहां तक रवि किशन, मनोज तिवारी जैसे सितारों के संघर्ष ने यहां तक पहुंचाया। ऐसे में भोजपुरी स्टार्स की हिट फिल्में बता रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2020 4:41 PM
15
रवि किशन से खेसारीलाल यादव तक, ये हैं भोजपुरी सुपरस्टार्स की सुपरहिट फिल्म
खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी में बहुत कम समय में बुलंदियां हासिल कर ली। खेसारीलाल यादव की सुपरहिट फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' थी। इसमें उनके अपोजिट काजल राघवानी ने लीड रोल प्ले किया था। काजल और खेसारीलाल यादव की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
25
मनोज तिवारी ने भोजपुरी में 'ससुरा बड़ा पइसावाला' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसकी वजह से उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। बताया जाता है कि इस मूवी ने उस समय 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और काफी समय तक सिनेमाघरों में शो हाउसफुल रहा था। इसमें मनोज तिवारी के अपोजिट रानी चटर्जी ने रोल प्ले किया था।
35
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' थी। इस फिल्म से आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस मूवी के बाद आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी हिट हो गई थी। इसके बाद इस जोड़ी एक के बाद एक हिट फिल्में साइन की।

Related Articles

45
भोजपुरी सॉन्ग 'लॉलीपॉप लागेलू' के लिए जाने जाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह की फिल्म 'योद्धा' सबसे बड़ी हिट थी। इसमें उनके अपोजिट रवि किशन थे।
55
रवि किशन भोजपुरी के ऐसे स्टार हैं, जो बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में भी काम कर चुके हैं। अगर रवि की भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म की बात की जाए तो 2010 में उनकी आई फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' थी। इसमें पवन सिंह, रवि किशन, प्रदीप पांडे, मोनालिसा और रानी चटर्जी ने भी काम किया था। ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos