Published : Apr 02, 2020, 03:30 PM ISTUpdated : Apr 02, 2020, 03:35 PM IST
मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव आज कि सी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब उनकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी एक्टिंग और मूवीज को काफी पसंद करते हैं। फिल्मों में करियर शुरू करने खेसारी लाल यादव के लिए कोई आसान बात नहीं है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। तभी आज उन्हें एक सफल एक्टर के तौर पर जाना जाता है।
खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी में फिल्म 'साजन चले ससुराल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस मूवी में उनके साथ स्मृति सिन्हा ने लीड रोल प्ले किया था।
28
खेसारी ने भोजपुरी में एंट्री और पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान के एक्सपरियंस को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने पहली बार स्मृति सिन्हा को देखा था तो वो बहुत नर्वस हो गए थे।
38
स्मृति सिन्हा को देखने के बाद खेसारी लाल यादव के पसीने छूट गए थे। इसके साथ ही एक्टर ने बताया था कि जब वो एक्ट्रेस को पहली बार पकड़े तो उन्हें लूज मोशन हो गया था।
48
खेसारी लाल यादव मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वो जब-जब स्मृति सिन्हा को छूते या पकड़ते थे, तब-तब उन्हें लूज मोशन हो जाता था।
58
एक्टर स्मृति सिन्हा के सामने इसलिए घबरा जाते हैं बताते हैं कि वो उनसे काफी सीनियर एक्ट्रेस हैं, इसलिए एक सीनियर एक्टर के साथ करियर शुरू करने में घबरा गए थे।
68
इसके साथ ही एक्टर ने ये भी कहा कि वो शुरू से ही गांव में रहे हैं। उन्होंने कभी भी इतनी सुंदर लड़की नहीं देखी थी, जब देखी तो नर्वस हो गए थे, लेकिन बाद में स्मृति सिन्हा ने उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराया और कहा कि वो उन्हें अपनी पत्नी समझकर ही एक्टिंग करें।
78
'साजन चले ससुराल' के बाद खेसारी लाल यादव ने मेहंदी लगा के रखना, मेहंदी लगा के रखना 3, 'बलम जी लव यू', 'साजन चले ससुराल 2' और 'दबंग सरकार' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी जोड़ी काजल राघवानी के साथ हिट मानी जाती है।
88
फोटो सोर्स- गूगल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।