मनोज तिवारी
भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर मनोज तिवारी आज भले राजनीति में चले गए हों लेकिन उन्हें भोजपुरी में योगदान के लिए आज भी याद किया जाता है। वो अक्सर इवेंट और फंक्शन्स में नजर आते हैं। मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 1999 में रानी से शादी की थी, जो कि भोजपुरी सिंगर हैं। लेकिन, रानी से मनोज तिवारी का रिश्ता 2012 में टूट गया। दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मनोज तिवारी सालों तक अकेले रहे थे। हालांकि, लॉकडाउन में उन्होंने दूसरी शादी की। इनकी दूसरी पत्नी का नाम सुरभि है। एक्टर ने अपनी दूसरी शादी पहली पत्नी रानी की बेटी ऋति के कहने पर सुरभि से शादी की थी। बताया जाता है कि वो पेशे से एक सिंगर हैं, लेकिन शादी के बाद से अब वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं।