कभी मासूम और सिंपल सी दिखने वाली ये बच्ची आज है सुपरस्टार, क्या आप पहचानते हैं इसे?

मुंबई. अंतरा बिस्वास जिन्हें आज लोग भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के नाम से जानते हैं। आज दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग हैं और वो इतनी पॉपुलर हैं कि हर कोई उनकी फिल्में और वीडियोज देखना पसंद करता है। फिल्मों और एक्टिंग के अलावा मोनालिसा अपनी हॉट अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। भोजपुरी में आने से पहले वो बंगाली, तमिल, हिंदी और कई भाषाओं की फिल्मो में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही अब वो हिंदी टीवी शो 'नजर 2' का हिस्सा हैं। इन दिनों वो लॉकडाउन में फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। ऐसे में उनके बारे में रूबरू करा रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 10, 2020 8:55 AM IST

16
कभी मासूम और सिंपल सी दिखने वाली ये बच्ची आज है सुपरस्टार, क्या आप पहचानते हैं इसे?

मोनालिसा ने कोलकाता के वेस्ट बंगाल में 21 नवंबर, 1982 को अंतरा बिस्वास के नाम से जन्म लिया था। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई कोलकाता में ही की थी। इसके साथ ही उन्होंने वहीं से ही संस्कृत में बीए किया है। अपने अंकल के कहने पर ही उन्होंने अपना नाम अंतरा बिस्वास से मोनालिसा रखा। 

26

भोजपुरी में अपना नाम कमाने के बाद मोनालिसा ने अपने लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ बिग बॉस के घर में 2017 में शादी कर ली थी। इनकी शादी ने मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। लोग इनकी शादी पर तरह-तरह की बातें बना रहे थे, लेकिन अब उनकी शादी को तीन साल हो चुके हैं और वो अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। 

36

मोनालिसा ने अपने फिल्मी करियर के शुरुआत 1997 में 'जयते' हिंदी फिल्म से की थी। हिंदी फिल्मों के साथ ही उन्होंने ओडिया, तेलुगू और तमिल फिल्में भी की। लेकिन, इन्हें असली पहचान भोजपुरी फिल्मों से मिली मोनालिसा की पहली भोजपुरी फिल्म 'भोले शंकर' थी। 

46

मोनालिसा की 'भोले शंकर' 2008 रिलीज की गई थी। इसमें उनके अलावा मनोज तिवारी और मिथुन चक्रवर्ती भी लीड रोल में थे। इसके बाद इन्होने लगातार कई हिट भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग की और सुपरस्टार बन गई।

56

गौरतलब है कि फिल्मों की ओर रुख करने से पहले मोनालिसा रेस्त्रां में काम किया करती थीं। घर की स्थिति ठीक ना होने की वजह से उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। वहीं, उनके अंकल से एक्ट्रेस की मुलाकात हुई तो उन्होंने मोनालिसा को मॉडलिंग की सलाह दी और फिर क्या था उन्होंने भी अपना भाग्या आजमाया और वो आज एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर दुनिया के सामने हैं।
 

66

फिल्मों के साथ मोनालिसा ने टीवी शोज और सीरियल में भी काम किया है। स्टार प्लस के शो 'नजर' में उन्होनें मोहना ( नेगेटिव किरदार ) निभाया है। बिग बॉस सीजन 10 में इन्होने भाग लिया था। इसके अलावा वो 'नच बलिए 8' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos