आत्महत्या के 3 दिन पहले ही मुंबई आई थी पवन सिंह की पहली पत्नी फिर साली ने सुनाई मौत की खबर

मुंबई. पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दुनियाभर में वो अपनी पहचान बना चुके हैं। पवन सिंह को 'लॉलीपॉप लागेलू' सिंगर के नाम भी जाना जाता है। उनका ये सॉन्ग देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। इन दिनों एक्टर लॉकडाउन की वजह से घर में हैं और परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में उनकी पहली पत्नी नीलम की आत्महत्या की घटना के बारे में बता रहे हैं, जो कि इंटरनेट पर वायरल है। 

Asianet News Hindi | Published : May 9, 2020 10:26 AM IST

19
आत्महत्या के 3 दिन पहले ही मुंबई आई थी पवन सिंह की पहली पत्नी फिर साली ने सुनाई मौत की खबर

पवन सिंह की पहली पत्नी का नीलम था। उन्होंने मुंबई के एक फ्लैट में 8 मार्च 2015 को सुसाइड कर लिया था। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि नीलम का शव पंखे लटके हुए सबसे पहले उनकी बहन पूनम ने देखा था। 

29

मुंबई के अंबोली स्थित एक फ्लैट में पूनम का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। बताया जाता है कि पूनम ने बहन को पंखे लटका देख इसकी जानकारी सबसे पहले पवन सिंह को दी थी।

39

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहली पत्नी के बारे में सुनते ही पवन आनन-फानन घर आए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया था। 

49

कहा जाता है कि पवन की पत्नी ने जिस वक्त आत्महत्या की उससे महज 3 ही महीने पहले दोनों की शादी हुई थी और मुंबई आए नीलम को महज 3 दिन हुए थे।

59

रिपोर्ट्स में ये भी कहा जाता है कि नीलम की बहन पूनम ने पुलिस को बताया था कि पवन काम के सिलसिले में ज्यादातर व्यस्त रहते थे और उसकी बहन को वक्त नहीं दे पा रहे थे। इसी के चलते नीलम तनाव में रहती थीं और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। 

69

इसके अलावा नीलम के आत्महत्या के पीछे की वजह पवन सिंह का कई एक्ट्रसेस के साथ लिंकअप को भी माना जाता है, हालांकि, अभी तक इसकी सही वजह सामने नहीं आ पाई है। 

79

नीलम की मौत के बाद पवन सिंह का नाम कई एक्ट्रसेस के साथ जोड़ा गया लेकिन उन्होंने इसे महज एक अफवाह बताया। पवन सिंह कुछ समय पहले BJP भी ज्वाइन कर चुके हैं और उन्होंने अपने परिवार के एक जानने वाले परिवार की बेटी ज्योति सिंह से शादी की है।
 

89

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह हैं। वो बलिया से ताल्लुक रखती हैं। इनकी शादी 5 मार्च, 2018 को की गई थी। 

99

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos