कभी चाचा के साथ साइकिल से गाना गाने जाया करते थे पवन सिंह, अब चलते हैं करोड़ों की कार से

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का 24 फरवरी को हिंदी वीडियो सॉन्ग 'कमरिया हिला रही है' यूट्यूब पर रिलीज किया गया। ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है और पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। पवन सिंह आज इतने पॉपुलर हैं कि उनका कोई भी गाना आता है तो वायरल हो जाता है। पवन सिंह आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। उन्हें बचपन से ही सिंगिंग का शौक था और बहुत कम उम्र में उन्होंने गाने गुर सीखने शुरू कर दिए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2020 8:09 AM IST

19
कभी चाचा के साथ साइकिल से गाना गाने जाया करते थे पवन सिंह, अब चलते हैं करोड़ों की कार से
पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्म 'पवन राजा' की रिलीजिंग के दौरान एक इंटरव्यू में अपने बचपन के बारे बात करते हुए बताया था कि वो अपने चाचा के साथ साइकिल पर परफॉर्मेंस देखने के लिए जाया करते थे। उनके चाचा गाया करते थे।
29
पवन सिंह ने बताया कि उनका जन्म कोलकाता में हुआ था। जब वो अपने चाचा के साथ शोज के लिए साइकिल पर बैठकर जाया करते थे। वो बताते हैं कि तब वो 6-7 साल के थे, पढ़ना नहीं आता था, लेकिन गाना सुनने के बाद उन्हें वो याद हो जाता था।
39
जब पवन को गाना याद हो जाता था तो वो चाचा के साथ गाया करते थे गुनगुनाया करते थे। ऐसे में लोगों ने उनके चाचा से कहा कि उनका भतीजा (पवन सिंह) अच्छा गा रहा है।
49
एक दिन गांव में जागराता आयोजन किया गया, जहां पर गाने के लिए पवन सिंह को मंच दे दिया गया। इस दौरान पवन को गाता देख उनके चाचा ने कहा कि वो गाना गाएंगे और एक दिन बड़े आदमी बनेंगे।
59
यहीं से ही पवन सिंह के चाचा ने उन्हें गायिकी के गुर सिखाने शुरू किए और पवन सिंह गाना सीख गए। उन्होंने अपना पहला एल्बम 'ओढ़निया वाली' था, लेकिन पवन सिंह को नेम और फेम 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने से मिला।
69
इस गाने से सुपरहिट बनने के बाद पवन सिंह को भोजपुरी फिल्मों में काम मिला। उनकी पहली फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' (2007) थी।
79
कभी साइकिल से चलने वाले पवन सिंह आज स्टारडम हासिल करने के बाद लाखों का गाड़ी से शोज करने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि उनके पास Mercedes-Benz GLE सीरीज तीन वेरिएटंस में मौजूद है। इनमें 250 D, 350 D और 400 4MATIC शामिल हैं। इसकी कीमत 67,14,810 रुपए दिल्ली एक्स-शोरूम की कीमत है।
89
पवन सिंह के पास शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम 11.52 लाख रुपए की कीमत वाली Mahindra Scorpio भी है, जिसकी पूरी कीमत 19.08 लाख रुपए तक होती है। इसके अलावा बताया जाता है कि पवन सिंह के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर कार भी है। इसकी शुरुआती कीमत 27.82 लाख रुपये है, जो 33.58 लाख रुपये तक जाती है।
99
पवन सिंह के पास रेंज रोवर भी है, जो उन्होंने पिछले साल धनतेरस के मौके पर खरीदी थी। इस कार की कीमत करीब 2.5 करोड़ है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos