मुंबई. भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) आए दिन इंटरनेट पर सनसनी मचाती रहती हैं। अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर राज करने वाली रानी सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जैसे ही वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो डालती हैं वैसे ही वो देखते-देखते वायरल हो जाता है। होली से पहले रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट तस्वीरें डालकर फैंस को दीवाना बना दिया। आइए देखते हैं रानी की जख्मी करने वाली तस्वीरें
भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली रानी ने गोल्डन आउटफिट में अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं। अदाकारा ने इन तस्वीरों को शेयर कर फैंस कुछ ऐसा बताया जिसे जानकर फैंस बेहद खुश हैं।
27
रानी चटर्जी ने गोल्डन आउटफिट के साथ ढेर सारी ज्वेलरी पहनी है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। पूरे लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी मेकअप कर रखा है। उनकी हर अदा कातिल लग रही है
37
रानी चटर्जी भोजपुरी में झंडा गाड़ने के बाद अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करके यहीं बात फैंस से साझा की हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा पहला हिंदी सॉन्ग आ रहा है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं दोस्तों। उसकी एक छोटी सी झलक शेयर कर रही हूं। भयानक गाना आ रहा है।'
47
मतलब रानी चटर्जी बॉलीवुड में एक गाने के जरिए एंट्री लेने वाली हैं। उनका पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो रिलीज होने जा रहा है। फोटोज देखकर उनके फैंस दीवाने हो गए हैं। वह ढेर सारी कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'वाओ आप कितनी सुंदर लग रही हो।' वहीं एक चाहने वाले ने लिखा,'होली से पहले रंगीन लग रही हो।' रेड हार्ट और फायर के इमोजी की तो लाइन लगी हुई है।
57
आपको बता दें रानी चटर्जी जल्द ही कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में नजर आने वाली हैं। उन्होंने शो का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जहां वह खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं।
67
गौरतलब है कि रानी चटर्जी अपनी खूबसूरती और फिटनेस को बनाए रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं। वो वर्कआउट के वीडियो और तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।
77
वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी जल्द ही फिल्म ‘भाभी मां’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह नई वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। हालांकि इसमें रानी का रोल क्या है उसकी जानकारी नहीं आई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।