मुंबई. देशभर में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों से लेकर घरों तक में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जा रही है। आमजन से लेकर टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। आपको बता दें कि शिव भक्ति से जुड़े ऐसे कई गाने और भजन है, जो आज भी लोगों के जेहन में बने हुए है। बात भोजपुरी गानों की करें तो ये गाने भी काफी हिट है। 2018 में आया भोजपुरी सुपरस्टार निलहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का शिव भजन आज भी फैन्स सुनना पसंद करते हैं। इस भजन को अब तक करीब 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नीचे पढ़ें महाशिवरात्रि के मौके पर भोजपुरी के सुपरहिट भजनों के बारे में, जिन्हें सुनने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं...
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का इस गाने कांवर के पावर.. को पिछले 4 साल से लगातार भोले भक्तों का खूब प्यार मिल रहा है। इसे अब तक 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में भगवान शिव का किरदार निरहुआ और पार्वती का रोल आम्रपाली दुबे ने निभाया है।
210
महाशिवरात्रि के मौके पर निरहुआ का आओ भोले.. गाना काफी सुना जाता है। ये गाना भगवान शिव को समर्पित है। गाने में निरहुआ तांडव करते दिख रहे हैं। गाने में निरहुआ कह रहे हैं कि धरती में पाप बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसे अभी तक ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना 2021 में आया था।
310
महाशिवरात्रि पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का शिव भजन जय-जय शिव शंकर.. भक्तों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस गाने को दो करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे खेसारी लाल यादव ने गाया है। ये गाना 2021 में आया था।
410
पवन सिंह और प्रियंका सिंह का महादेव का दीवाना.. गाना फैन्स को क्रेजी बना रहा है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना 2020 में आया था।
510
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ का शिव भक्ति गाना भोल बम भोले बम भोले बाबा पर लगाहगे.. काफी पसंद किया जाता है। इस गाने को अभी तक करीब 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।
610
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का शिव भजन मुंहवा से कुछ बोले ले भोला जी का दिल कही डोले ले.. भजन आज भी खूब पसंद किया जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इसे पवन-आम्रपाली ने खुद गाया है।
710
भोजपुरी का गाना डम डम डमरू बाजे.. आज भी सुपरहिट है। ये गाना 2017 में आया था। इस गाने को अभी तक 31 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
810
2021 में आया भजन भोला है जिसका नाम, बनाए बिगड़े काम बोलो हर-हर महादेव.. हर शिवरात्रि पर खूब पसंद किया जाता है। इस गाने को अभी तक 9 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
910
प्रमोद प्रेमी यादव का गाना शिवजी के आगे निहुरे लगली... भी काफी पसंद किया जाता है। 2021 में आए इस गाने को अभी तक 21 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। गाने को शानदार तरीके से कोरियोग्राफ किया गया है।
1010
शिवजी के फोटो सखी देखन बेल पाता पा.. गाना भी काफी पसंद किया जाता है। ये गाना 2019 में आया था, डिसे बादल बबली ने गाया है। इस गाने को अभी तक 12 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।