- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- Krystle D'Souza Birthday:16 साल की उम्र में एक्ट्रेस बनने वाली क्रिस्टल नहीं करना चाहती थी एक्टिंग,जानें क्यों
Krystle D'Souza Birthday:16 साल की उम्र में एक्ट्रेस बनने वाली क्रिस्टल नहीं करना चाहती थी एक्टिंग,जानें क्यों
मुंबई. टीवी कलाकार क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) आज घर-घर में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। आज वो अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। 'एक हजारों में मेरी बहना है'टीवी सीरियल से लाखों दिलों पर राज करने वाली क्रिस्टल कभी अभिनय के क्षेत्र में नहीं आना चाहती थीं। मंजिल उनकी कुछ और थी। लेकिन कहते हैं ना कि हर किसी के लिए डेस्टिनेशन कुछ और तय करके रखता है। क्रिस्टल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक्टिंग की चाहत नहीं रखने वाली अदाकारा टीवी से निकलकर बड़े पर्दे पर भी नजर आईं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ दिलचस्प किस्से...
/ Updated: Mar 01 2022, 06:15 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
क्रिस्टल का जन्म 1 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था। 16 साल की उम्र में वो टीवी सीरियल में उन्होंने कदम रखा। 'कहे न कहे'से उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा। उन्हें टीवी सीरियल देखना पसंद था। लेकिन वो एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं।
क्रिस्टल डिसूजा एक्ट्रेस नहीं बल्कि एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। लेकिन टीवी सीरियल देखने वाली क्रिस्टल इसी दुनिया में आ गईं।
क्रिस्टल अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं। साल 2016 में उन्हें एशिया में सेक्सी वूमेन की लिस्ट में शामिल किया गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि सेक्सी कहलाना पसंद हैं।
क्रिस्टल का फेवरेट डेस्टिनेशन गोवा है। वो अक्सर गोवा जाती हैं और दोस्तों के साथ एन्जॉय करती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वो तस्वीरें शेयर करती हैं।
‘कहे ना कहे’ और ‘क्या दिल में है’ ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ सीरिलय के अलावा वो साल 2008 में उन्होंने ‘कस्तूरी’ और ‘किस देश में है मेरा दिल’ और 2010 में ‘बात हमारी पक्की है’ में काम किया। इसके अलावा वो ‘एक नई पहचान’‘ब्रम्हराक्षस’ और ‘बेलन वाली बहू’ में नजर आईं।
इसके बाद वो अब क्रिस्टल डिसूजा ने वेब सीरीज और फिल्मों की ओर रुख कर लिया है। 2018 में वह ALT Balaji की वेब सीरीज ‘फितरत’ में नजर आई थीं। उनकी फिल्म ‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दीं।
‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में उनके ऑपोजिट काम करने वाले करण टेकर के साथ वो रिश्ते में थीं। लेकिन कुछ साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया। क्रिस्टल ने हाल ही में अपना एक एप भी लॉन्च किया है।
और पढ़ें:
KUMKUM BHAGYA में टीना फिलिप ने POOJA BANERJEE को किया रिप्लेस, इस किरदार में आएंगी नजर
Mahashivratri 2022: महाशिवरात्री पर शिव भक्त सुनें ये बॉलीवुड सॉन्ग, भोले की भक्ति में रम जाएगा मन
टीवी की 'पार्वती' ने दिखाया बोल्ड लुक्स,SONARIKA BHADORIA की बिकिनी वाली तस्वीर देख फैंस के उड़े होश