जब श्रद्धा कपूर के पापा ने एक्ट्रेस को दिया स्पेशल गिफ्ट तो खुशी से फूली नहीं समाई, कही ये बात

Published : Apr 23, 2020, 04:11 PM ISTUpdated : Apr 23, 2020, 05:28 PM IST

मुंबई. भोजपुरी हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी इन दिनों घर में अपने लॉकडाउन का पालन कर रही हैं और परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। रानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी नई-नई तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। फैंस से वो कनेक्ट रहती हैं। अब ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने एक सफेद कुर्ते में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। 

PREV
18
जब श्रद्धा कपूर के पापा ने एक्ट्रेस को दिया स्पेशल गिफ्ट तो खुशी से फूली नहीं समाई, कही ये बात

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में दिलचस्प बात ये है कि इसमें रानी चटर्जी ने जो कुर्ता पहना हुआ है। उसे बॉलीवुड एक्टर और श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने गिफ्ट किया है।

28

इस फोटो को शेयर करने के साथ ही रानी चटर्जी ने शक्ति कपूर के लिए कैप्शन लिखा, 'लखनऊ की कुर्ती सलवार मुझे यह बहुत पसंद आया....थैंक्यू सो मच शक्ति कपूर जी...इतना प्यारे गिफ्ट के लिए....#indiangirls #salwarkameez #lovly #love #instaphoto #likeforfollow #lovethis।'

38

बता दें, रानी की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'लेडी सिंघम' के साथ बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। वह इस फिल्म में पुलिस की भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। इसी में बॉलिवुड एक्टर शक्ति कपूर और गौरव झा भी रानी चटर्जी के साथ एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। 

48

रानी चटर्जी की फिल्म 'लेडी सिंघम' में विलन के रोल में शक्ति कपूर दिखाई देंगे। बता दें, रानी चटर्जी ने साल 2004 में भोजपुरी फिल्‍म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद सभी ने उनकी एक्टिंग को खूब सराहा।
 

58

इस फिल्म में रानी चटर्जी के अपोजिट मनोज तिवारी ने लीड रोल प्ले किया था। इनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था और अपने नाम बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया था। 

68

इसके बाद साल 2005 में वह फिल्‍म 'बंधन टूटे ना,' 'सीता,' 'देवरा बड़ा सतावेला,' 'गंगा यमुना सरस्‍वती,' 'रानी चली ससुराल' और 'इंस्‍पेक्‍टर चांदनी' सहित दर्जनों फिल्‍मों में नजर आईं। सभी फिल्‍मों में उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आईं।

78

रानी चटर्जी भोजपुरी में रवि किशन, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ भी काम कर चुकी हैं। 

88

रानी काफी समय से भोजपुरी से दूर हैं और अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं और सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते वीडियो और फोटो शेयर भी करती रहती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories