Published : Nov 11, 2020, 08:19 AM ISTUpdated : Jan 01, 2021, 12:25 PM IST
पटना (Bihar) । बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है। इस बार नीतीश कुमार लगातार चौथीं बार सीएम बनेंगे। वैसे इसके पहले वह 6 बार बिहार के सीएम और केंद्रीय रेल मंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि नीतीश कुमार उनका इकलौता बेटा निशांत कुमार (Nishant Kumar)) हैं, जो राजनीतिक मंचों पर कभी नहीं दिखते हैं। लेकिन, उनके पास अपने पिता से कई गुना ज्यादा संपत्ति है, जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं।
बताते चले कि नालंदा जिले के कल्याण बीघा गांव में जन्में सीएम नीतीश कुमार ने 1973 में इंटरकास्ट मैरिज की थी। वे ओबीसी समुदाय से आते हैं और जाति के कुर्मी हैं। उनकी पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा भी कुर्मी समुदाय से ही आती हैं। बता दें कि बिहार में कायस्थ भी सिन्हा सरनेम लिखते हैं।
(फाइल फोटो)
26
सीएम नीतीश कुमार के इकलौते संतान निशांत कुमार हैं, जिनका जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था। वो शादीशुदा हैं। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान-मेसरा से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। लेकिन, अपने पिता के साथ एक अणे मार्ग में ही रहते हैं।
(फाइल फोटो)
36
करीब एक साल पहले एक इंटरव्यू में निशांत ने कहा था कि वह कभी भी पिता की तरह राजनीति में नहीं आएंगे, बल्कि आजीवन अपना जीवन अध्यात्म की ओर ही समर्पित करेंगे। क्योंकि, ना तो राजनीति में किसी प्रकार की रुचि है ना ही समझ है। इस वजह से वह इस क्षेत्र में नहीं आना चाहते हैं।
(फाइल फोटो)
46
साल 2018 में दिए गए संपत्ति के ब्यौरे के मुताबिक बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 56.23 लाख रुपए है। इसमें चल संपत्ति 16.23 लाख रुपए है, 1000 स्क्वायर फीट का फ्लैट दिल्ली में हैं, जिसकी कीमत 40 लाख रुपए है।
(फाइल फोटो)
56
आध्यात्म में रूचि रखने वाले निशांत अपने पिता पर ही निर्भर हैं। जबकि, उनके पास कुल संपत्ति 2.43 करोड़ हैं। इनमें चल संपत्ति 1.18 करोड़ और अचल संपत्ति 1.25 करोड़ रुपए है। इकलौते संतान होने के कारण माता-पिता की संपत्ति पर उनका ही मालिका हक है।
(फाइल फोटो)
66
निशांत की मां मंजू सिन्हा सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी, जिनका 2007 में निधन हो गया।
(फाइल फोटो)
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।