Published : Aug 31, 2020, 01:46 PM ISTUpdated : Sep 13, 2020, 11:43 AM IST
पटना (BIHAR)। बिहार की राजनीति में हमेशा से ही आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों का खूब बोलबाला रहा है। राज्य की कोई भी पार्टी इस आरोप से नहीं बच सकती है कि उसने आपराधिक छवि के नेताओं को टिकट नहीं दिए। बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। एशियानेट न्यूज बाहुबली सीरीज के तहत अपने पाठकों को आपराधिक और दागी छवि का आरोप झेलने वाले नेताओं की जानकारी दे रहा है। इसी कड़ी में आज बाहुबली विधायक अनंत सिंह की लाइफस्टाइल की कहानी और उस आईपीएस की भी कहानी, जिसने इसी साल बाहुबली विधायक पर कार्रवाई की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी।
मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को "छोटे सरकार" भी कहा जाता है। अनंत सिंह के आपराधिक कारनामों की तरह उनकी लाइफस्टाइल भी कम मशहूर नहीं रही है। कई बार उनके पहनावे ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। हैट पहनकर मूछों पर रौब देने की फोटो शायद ही कोई भूला हो।
29
अनंत सिंह के ऊपर कई मामले चल रहे हैं। इस साल जून में हत्या की साजिश के एक मामले में पटना हाइकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। हालांकि उनके पैतृक आवास बाढ़ के नदवां से एके 47, हैंड ग्रेनेड आदि की बरामदगी के मामले में जमानत नहीं मिली और इस वजह से अभी उन्हें जेल में रहना पड़ रहा है। अनंत के जेल में रहने की एक बड़ी वजह लिपि आईपीएस लिपि सिंह थीं।
39
अनंत सिंह के पास कई वैसे तो कई आलीशान गाड़ियां हैं। वो मर्सडीज़ से चलना पसंद करते हैं। लेकिन उन्हें बग्घी की सवारी भी पसंद है। बग्घी का शौक पूरा करने के लिए उन्होंने दिल्ली से खासतौर पर इसे मंगवाया था। वो बग्घी से विधानसभा भी पहुंच चुके हैं। इन तस्वीरों ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था।
(फाइल फोटो)
49
दरअसल, 2019 में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस दौरान अनंत सिंह ने लिपि सिंह की शिकायत की जिसके बाद आईपीएस का ट्रांसफर एटीएस में कर दिया गया। नीलम देवी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार गईं। चुनाव बाद लिपि सिंह को फिर से बाढ़ जिले में अहम जिम्मेदारी दी गई।
59
लदमा में अनंत सिंह का पैतृक गांव हैं। लिपि जब चुनाव बाद बाढ़ आईं तो उन्होंने अनंत सिंह के पुस्तैनी घर पर छापा मारा। छापेमारी में एके-47 बरामद हुआ। इसी बीच अनंत सिंह का एक दुश्मन के हत्या की साजिश रचने का ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ।
69
लिपि सिंह ने मामले में उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। लेकिन, अनंत सिंह ने बिहार पुलिस को गच्चा देते हुए दिल्ली के साकेत कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया। लेकिन, लिपी सिंह उन्हें दिल्ली से बिहार लेकर आई। इसके बाद उन्हें बेऊर जेल पटना में रखा गया।
79
लिपि सिंह ने अनंत के खिलाफ पुलिस चार्जशीट फाइल कर दिया। बता दें कि लिपि सिंह जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं जिनपर कई बार जनता दल यूनाइटेड का फेवर करने का भी आरोप लगा है।
89
अनंत सिंह किसी जमाने में नीतीश कुमार के करीबियों में शुमार किए जाते थे। लेकिन बाद में उनके रिश्ते नीतीश कुमार संग खराब हो गए। अनंत 2005 में पहली बार मोकामा से विधायक बने थे। तीन चुनावों से इस सीट पर जीत हासिल कर रहे हैं। साल 2015 के चुनाव भी उन्होंने जेल में ही रहकर जीता था
99
अनंत सिंह का नाम रेप केस और पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई के मामले में भी आ चुका है। फाइल फोटो)
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।