बिहार चुनाव के नतीजों में नीतीश के 24 मंत्रियों का क्या रहा, 14 जीते-10 कद्दावर नेता को मिली हार

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में नीतीश सरकार के 24 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर थी। इनमें से 14 मंत्रियों ने सरकार की छवि को बचा लिया जबकि 10 कद्दावर नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। कोई मंत्री दो पर तो किसी को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। आइए जानते हैं शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, ग्रामीण विकास कार्य मंत्री शैलेश कुमार, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, लक्ष्मेश्वर राय, मदन सहनी, और राज्य मंत्री रामसेवक सिंह जैसे दिग्गज नेताओं का रिजल्ट क्या रहा...

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2020 11:47 PM IST / Updated: Nov 10 2020, 11:21 PM IST

124
बिहार चुनाव के नतीजों में नीतीश के 24 मंत्रियों का क्या रहा, 14 जीते-10 कद्दावर नेता को मिली हार

जीतेः ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को लगभग 52 हजार वोट मिले। इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया।शिक्षा-ग्रेजुएट। क्रिमिनल केस-कोई केस नहीं। संपत्ति-2.24 करोड़ रुपए। प्रोफेशन-पेशनकर्ता और किसान लिखते हैं।
 

224

जीतींः मंत्री बीमा भारती रुपौली विस सीट पर जीत दर्ज की। इनको 64 हजार के लगभग वोट मिले।शिक्षा-10वीं पास। क्रिमिनल केस चार है, जबकि संपत्ति-2.42 करोड़ रुपए। प्रोफेशन-खुद को किसान बताती हैं। पति भी किसान हैं।

324

हारेः अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद चैनपुर विस सीट बचा नहीं पाए। बीएसपी प्रत्याशी ने इनको हराया। शिक्षा-बीए ऑनर्स। क्रिमिनल केस 2 है जबकि संपत्ति-1.89 करोड़ रुपए। प्रोफेशन-खुद को किसान लिखते हैं।

424

हारेः खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद सिकटा सीट बचा नहीं पाए। शिक्षा-दसवीं। संपत्ति-2.51 करोड़ रुपए।

524

हारेः विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह दीनारा सीट नहीं बचा पाए। ये तीसरे पोजीशन पर रहे। पहले पर आरजेडी और दूसरे पर पासवान की पार्टी रही। शिक्षा-बीई (सिविल)। प्रोफेशन-खुद को किसान बताते हैं, जबकि इनके ऊपर 2 क्रिमिनल केस है। संपत्ति-1.70 करोड़ रुपए।

624

हारेः शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा जहानाबाद सीट से हार गए हैं। इनको 41 हजार वोट मिले। इन्हें राजद प्रत्याशी ने हराया। शिक्षा-ग्रेजुएट। संपत्ति- 2020 में 1.85 करोड़ रुपए है।

724

हारेः मंत्री लक्ष्मेश्वर राय लौकहा सीट से हार गए हैं। इनको 41 हजार वोट मिले, जबकि इनको हराने वाले राजद प्रत्याशी को लगभग 53 हजार वोट मिले। शिक्षा-पोस्ट ग्रेजुएट। क्रिमिनल केस-एक। संपत्ति-80.93 लाख रुपए।

824

जीतेः मंत्री खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी बहादुरपुर सीट जीत गए हैं। इन्होंने राजद प्रत्याशी को हराया। शिक्षा-ग्रेजुएट। क्रिमिनल केस-2 केस है जबकि संपत्ति-2.02 करोड़ रुपए।

924

जीतेः मंत्री महेश्वर हजारी कल्याणपुर सीट जीत ली है। शिक्षा-ग्रेजुएट। क्रिमिनल केस-इस वक्त आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला चल रहा है। संपत्ति-6.41 करोड़ रुपए। प्रोफेशन-खुद को किसान और कारोबारी बताया है। पत्नी टीचर थीं।

1024

जीतेः मीना कामत बाबूबरही सीट से जीत गई हैं। इनको 77 हजार से ज्यादा वोट मिले। शिक्षा-पोस्ट ग्रेजुएट। क्रिमिनल केस-एक केस दर्ज है। संपत्ति-48.90 लाख रुपए। प्रोफेशन-खुद को समाजसेवक और किसान लिखती हैं। पति शिक्षक हैं।

1124

जीतेः पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव पटना साहिब सीट को जीत लिया है। इनको 97 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। शिक्षा-ग्रेजुएट। क्रिमिनल केस-आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला चल रहा है। संपत्ति-1.84 करोड़ रुपए।

1224

जीतेः विधि एवं लघु सिंचाई मंत्री नरेंद्र नारायण यादव आलमनगर सीट से जीत गए हैं। इनको लगभग 85 हजार वोट मिले हैं। शिक्षा-ग्रेजुएट। क्रिमिनल केस-हत्या की कोशिश का एक मामला दर्ज है। संपत्ति- 2.01 करोड़ रुपए। प्रोफेशन-खुद को किसान और समाज सेवक बताते हैं। पत्नी डेयरी चलाती हैं।

1324

जीतींः निशा सिंह प्राणपुर सीट से जीत गई हैं। इनको लगभग 80 हजार वोट मिले। शिक्षा-ग्रेजुएट। क्रिमिनल केस-कोई केस दर्ज नहीं। संपत्ति-2.01 करोड़ रुपए। प्रोफेशन-खुद को किसान बताया है।

1424

जीतेः मंत्री प्रमोद कुमार मोतिहारी सीट से जीत गए हैं। शिक्षा-ग्रेजुएट। क्रिमिनल केस-इस वक्त 4 केस चल रहे हैं। संपत्ति-3.83 करोड़ रुपए। प्रोफेशन-खुद को किसान और समाजिक कार्यकर्ता लिखते हैं। पत्नी को कारोबारी लिखते हैं।

1524

जीतेः कृषि मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार गया सीट से जीत गए हैं। शिक्षा-पोस्ट ग्रेजुएट। क्रिमिनल केस-कुल 6 मामले दर्ज हैं। संपत्ति- 95.57 लाख रुपए।

1624

हारेः एससी-एसटी कल्याण मंत्री प्रो. रमेश ऋषिदेव सिंहेश्वर सीट हार गए हैं। शिक्षा-डॉक्टरेट। क्रिमिनल केस-कोई केस नहीं है। संपत्ति-2.59 करोड़ रुपए। प्रोफेशन-मौजूदा विधायक हैं। पत्नी विकास मित्र हैं।

1724

जीतेः राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल बांका सीट से जीत गए हैं। शिक्षा-साक्षर। क्रिमिनल केस-एक केस दर्ज है। संपत्ति-1.67 करोड़ रुपए बताई है। प्रोफेशन-खुद को किसान लिखते हैं।

1824

हारेः राज्य मंत्री रामसेवक सिंह हथुआ सीट से हार गए हैं। शिक्षा-12वीं पास। संपत्ति-2.05 करोड़ रुपए।

1924

जीतेः सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह मधुबन सीट से जीत चुके हैं। शिक्षा-इंजीनियरिंग। संपत्ति-3.65 करोड़ रुपए। प्रोफेशन-खुद को किसान बताते हैं। पत्नी नौकरी करती हैं।

2024

हारेः परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला राजपुर (सु) सीट से चुनाव हार गए हैं। शिक्षा-बीए एलएलबी। क्रिमिनल केस-आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला दर्ज है। संपत्ति-इस बार 1.87 करोड़ रुपए संपत्ति बताई है।

2124

हारेः ग्रामीण विकास कार्य मंत्री शैलेश कुमार जमालपुर सीट हार चुके हैं। शिक्षा-एमए। क्रिमिनल केस-एक भी केस नहीं। संपत्ति-संपत्ति 4.66 करोड़ रुपए।

2224

जीतेः ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। शिक्षा-12वीं पास। क्रिमिनल केस-कोई केस नहीं है। संपत्ति-2.39 करोड़ रुपए। प्रोफेशन-खुद को समाज सेवक और किसान बताते हैं। पत्नी का बिजनेस है।

2324

हारेः मंत्री सुरेश कुमार शर्मा मुजफ्फरपुर सीट से चुनाव हार चुके हैं। शिक्षा-डिप्लोमा। क्रिमिनल केस-5। संपत्ति-9.32 करोड़ रुपए।

2424

जीतेः श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट से चुनाव जीत चुके हैं। शिक्षा-सिविल इंजिनियरिंग। क्रिमिनल केस-अभी आचार संहिता के उल्लंन का एक मामला चल रहा है। संपत्ति-2020 में 8.93 करोड़। प्रोफेशन - खुद को व्यवसायी लिखते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos