आज बिहार बंद: राजद कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जाम लगाया, आगजनी भी की गई, दरभंगा में ट्रेन रोकी, देखें तस्वीरें

पटना। बिहार में RRB-NTPC परीक्षा को लेकर छात्र संगठनों ने आज (शुक्रवार) बिहार बंद बुलाया है। विपक्षी पार्टियों ने भी छात्रों को समर्थन दिया है। पटना में छात्र सुबह से ही सड़क पर उतर आए। उन्होंने टायर जलाकर सड़क जाम की, जिससे जाम लग गया। इसके अलावा राजद विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ गांधी सेतु पर प्रदर्शन किया। राज्य में अलग-अलग जगहों पर छात्र और राजनीतिक दल प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इसका असर रेल संचालन पर नहीं पड़ा है। प्रदेश की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। वहीं, खान सर ने छात्रों से प्रदर्शन ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आप पढ़ाई पर ध्यान दें। तस्वीरों में देखिए छात्रों का प्रदर्शन...

Asianet News Hindi | Published : Jan 28, 2022 6:04 AM IST

18
आज बिहार बंद: राजद कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जाम लगाया, आगजनी भी की गई, दरभंगा में ट्रेन रोकी, देखें तस्वीरें

पटना में सुबह से राजद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। टायरों को जलाया और सड़कों को जाम कर दिया। कई जगह पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता तो कुछ जगहों पर कांग्रेस और लेफ्ट के कार्यकर्ता ने जाम लगाया। पीएम मोदी और सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

28

गांधी सेतु पर प्रदर्शन की वजह से यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह 7 बजे से विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। महुआ विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने रामाशीष चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। पटना में भिखना पहाड़ी इलाके में राजद कार्यकर्ताओं ने आगजनी की।

38

दरभंगा में भी जगह-जगह राजद कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया गया। यहां प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और दरभंगा संपर्क क्रांति का रास्ता रोक दिया। राजद कार्यकर्ता ट्रेन के इंजन पर चढ़कर नारेबाजी करते रहे। 

48

वैशाली में हाइवे पर राजद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और टायरों में आग लगाकर रास्ता रोक दिया। यहां पीएम और सीएम का पुतला फूंका गया। वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।
 

58

समस्तीपुर में भी सुबह से विपक्षी दलों के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। समस्तीपुर-पटना रोड पर एसडीओ कार्यालय के पास प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दफ्तरों को निकले लोग काफी परेशान दिखे।

68

औरंगाबाद जिले में छात्र संगठन सड़क पर उतरे और टायर जलाया विरोध जताया। उसके बाद बाजार को बंद कराया। जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में छात्रों ने प्रदर्शन किया। हसपुरा प्रखंड मुख्यालय में भारत बंद के तहत छात्रों ने हसपुरा बाजार को बंद करा दिया। विपक्षी पार्टियों ने बंद को समर्थन दिया है। 

78

औरंगाबाद में बस स्टैंड तीन मुहान पर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए। सड़कों पर वाहनों को खड़ा कर दिया।

88

अररिया में शुक्रवार सुबह से राजद के कार्यकर्ताओं ने बड़े वाहनों को रोक दिया और सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि यह केंद्र और राज्य सरकार छात्र और किसान विरोधी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। RRB-NTPC रिजल्ट में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच की जाए। छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos