कहीं बलात्कार का मजाक बनाया, कहीं यौन शोषण को दिया बढ़ावा, लोगों ने बिना विरोध मजे से देखे ये 10 विवादित सीन

एंटरटेनमेंट डेस्क. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ऐसी है, जहां लगभग हर दूसरी फिल्म किसी न किसी वजह से विवादों में घिर जाती है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर 'शमशेरा' को ही ले लीजिए, जिसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद बवाल मच गया था। फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे संजय दत्त के तिलक का लोगों ने विरोध किया था और कहा था कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। हालांकि, यह विरोध सिर्फ सोशल मीडिया तक सिमट कर रह गया। वैसे अगर बॉलीवुड का इतिहास देखें तो ऐसी कई फ़िल्में आ चुकी हैं, जिनमें विवादित सीन दिखाए गए और लोगों ने उन्हें चटखारे ले-लेकर देखा भी। यहां तक कि बलात्कार और सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे सेंसेटिव मुद्दे का भी मजाक उड़ाया गया। लेकिन न इन पर सेंसर बोर्ड ने कोई कट लगाया और न ही लोगों ने इसका विरोध किया। नज़र डालते हैं ऐसे ही 10 सीन पर...

Gagan Gurjar | Published : Jul 18, 2022 7:14 AM IST / Updated: Jul 18 2022, 04:20 PM IST

110
कहीं बलात्कार का मजाक बनाया, कहीं यौन शोषण को दिया बढ़ावा, लोगों ने बिना विरोध मजे से देखे ये 10 विवादित सीन

फिल्म : हाउसफुल 4 (2019)
डायरेक्टर : फरहाद सामजी
स्टारकास्ट : अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े

फिल्म में 'और क्या क्या छुपा रखा है तहखाने में' में जैसे कई डबल मीनिंग डायलॉग्स थे, जिन पर न सेंसर बोर्ड ने आपत्ति ली और न ही दर्शकों ने इनका विरोध किया। 

210

फिल्म : रंगीला राजा (2019)
डायरेक्टर : पहलाज निहलानी, सिकंदर भारती
स्टारकास्ट : गोविंदा, मिशिका चौरसिया, शक्ति कपूर और अनुपमा अग्निहोत्री

फिल्म के एक सीन में राजा का किरदार निभाने वाले गोविंदा ने महिलाओं की ड्रेस को लेकर विवादित कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को छोटे कपड़े पहनकर पुरुषों को उकसाना नहीं चाहिए। क्योंकि हर पुरुष भला इंसान नहीं होता। इस विवादित सीन पर भी लोग चुप्पी साधकर रह गए। 
 

310

फिल्म : संजू (2018)
डायरेक्टर : राजकुमार हिरानी
स्टारकास्ट : रणबीर कपूर, दीया मिर्जा, परेश रावल, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल और अनुष्का शर्मा

फिल्म के एक सीन में संजय दत्त का रोल कर रहे रणबीर कपूर बड़े गर्व के साथ यह बताते हैं कि वे कितनी लड़कियों के साथ सोए हैं। लेकिन सीन पर किसी को कोई आपत्ति नहीं हुई, उल्टा इसे लोगों ने इसे खूब पसंद किया। 
 

410

फिल्म : बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017)
डायरेक्टर : शशांक खेतान
स्टारकास्ट : वरुण धवन, आलिया भट्ट और साहिल वैद्य

फिल्म के एक सीन को मजेदार बनाने के लिए बद्री (वरुण धवन) का सेक्सुअल असॉल्ट दिखाया जाता है, जिसके बाद बैदेही (आलिया भट्ट) और उनके दोस्त हंसी नहीं रोक पाते हैं। यह दिखाता है कि किस तरह सभी के लिए सेक्सुअल असॉल्ट आम बात है। लेकिन दर्शकों को इस सीन में कोई बुराई नज़र नहीं आई और न ही सेंसर बोर्ड को महसूस हुआ कि इस तरह के सीन फिल्म में नहीं होना चाहिए। 

510

फिल्म : मस्तीजादे (2016)
डायरेक्टर : मिलाप जावेरी
स्टारकास्ट : वीर दास, तुषार कपूर और सनी लियोनी

वैसे तो यह पूरी फिल्म ही डबल मीनिंग डायलॉग्स से भरी हुई थी। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले इसका आपत्तिजनक पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें सनी लियोनी के डबल रोल के एक ओर वीर दास और दूसरी ओर तुषार कपूर को अपने सीने से दो गुब्बारे चिपकाकर उत्तेजक सीन देते दिखाया गया था। फिल्म के पोस्टर पर किसी तरह का विवाद कहीं नहीं हुआ।

610

फिल्म : कमबख्त इश्क (2009)
डायरेक्टर : सब्बीर खान
स्टारकास्ट : अक्षय कुमार, करीना कपूर, जावेद जाफरी, आफताब शिवदासानी और अमृता अरोड़ा

फिल्म में ऐसे कई सीन हैं, जहां लड़के लड़की की मर्जी के खिलाफ उसे Kiss करते हैं। एक सीन में तो अक्षय कुमार खुद करीना कपूर के साथ ऐसा करते हैं। इस तरह के सीन सेक्सुअल हैरेसमेंट को बढ़ावा देते हैं। लेकिन लोगों ने फिल्म देखी, सीन को एन्जॉय किया और अपने-अपने घर चले गए। फिल्म के सीन पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। 

710

फिल्म : 3 इडियट्स (2009)
डायरेक्टर : राजकुमार हिरानी
स्टारकास्ट : आमिर खान, करीना कपूर, आर. माधवन, शरमन जोशी, ओमी वैद्य और बोमन ईरानी

फिल्म के एक सीन को कॉमेडी से भरपूर बनाने के लिए बलात्कार जैसे सेंसिटिव मुद्दे और स्तन जैसे शब्दों का इसेमाल किया गया। लोगों को फिल्म का यह सीन बहुत मजेदार लगा। लेकिन किसी के जेहन में यह नहीं आया कि कम से कम बलात्कार जैसे मुद्दे को तो कॉमेडी से दूर रखा जा सकता है। 

810

फिल्म : क्या कूल हैं हम (2005)
डायरेक्टर : संगीत सिवान
स्टारकास्ट : तुषार कपूर, रितेश देशमुख, ईशा कोप्पिकर, नेहा धूपिया और अनुपम खेर

फिल्म में खुलेआम महिलाओं के यौन शोषण को पुरुषों की जरूरत बताया गया था। लेकिन न सेंसर बोर्ड ने इस पर रोक लगाई और न ही लोगों ने इसका विरोध किया। बल्कि सबने यह फिल्म चटखारे ले-लेकर देखी।

910

फिल्म : कल हो न हो (2003)
डायरेक्टर : निखिल आडवाणी
स्टारकास्ट : शाहरुख़ खान, प्रिटी जिंटा, सैफ अली खान और झनक शुक्ला

फिल्म के एक सीन में जब कांता बेन (सुलभा आर्य) को ऐसा लगता है कि अमन (शाहरुख़ खान) और रोहित (सैफ अली खान) के बीच समलैंगिक संबंध है तो वे बड़ा अजीब सा रिएक्शन देती हैं। इसके अलावा अमन का फंडा '6 दिन, लड़की इन' भी कुछ हद तक विवादित था। लेकिन लोगों ने फिल्म को एन्जॉय किया और इन विवादों को दरकिनार कर दिया। 

1010


फिल्म : दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
डायरेक्टर : आदित्य चोपड़ा
स्टारकास्ट : शाहरुख़ खान, काजोल और अमरीश पुरी

फिल्म के कई सीन में राज (शाहरुख़ खान) को सिमरन (काजोल) को परेशान करते दिखाई देता है। फिर चाहे जबरदस्ती उसकी गोद में सिर रखना हो या फिर उसे बार-बार KISS करने के लिए कहना। ये सीन कहीं न कहीं यह दिखा रहे थे कि एक पुरुष अगर महिला के साथ इस तरह की हरकत करता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। हालांकि, दर्शकों में से किसी को इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा।

और पढ़ें...

जब राजेश खन्ना ने दिया था 36 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ SEX सीन, दोनों की मौत का है अजीब सा कनेक्शन

सलमान खान की ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस सुन हैरान रह जाएंगे आप, बिजनेसमैन तक का माथा चकरा गया था

रश्मिका मंदाना ने Oops Moment का शिकार होने से खुद को ऐसे बचाया, भड़के लोग बोले- छी! कैसी ड्रेस है?

Shamshera : संजय दत्त ने किया फिल्म में अपने किरदार पर खुलासा, बॉलीवुड VS साउथ इंडियन सिनेमा पर भी बोले

 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos