62 साल की नीतू सिंह मास्क लगाए क्लिनिक के बाहर आई नजर तो दर्शन करने मंदिर पहुंचीं एकता कपूर

मुंबई. कोरोना वायरस की दहशत अभी भी दुनियाभर में बनी हुई है। हर रोज लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं और कइयों की तो मौत भी हो चुकी है। भारत में कोरोना का असर कम नहीं हुआ है। सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। आमजनों की तरह की बॉलीवुड भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच कुछ सेलेब्स ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। कोई मॉर्निंग वॉक तो कोई साइकलिंग तो कोई एयरपोर्ट पर नजर आया। नीतू सिंह, एकता कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख, नेहा कक्कड़, राजकुमार राव सहित कई सेलेब्स अलग- अलग जगहों पर स्पॉट हुए। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 18, 2020 11:53 AM IST / Updated: Jul 20 2020, 11:42 PM IST

110
62 साल की नीतू सिंह मास्क लगाए क्लिनिक के बाहर आई नजर तो दर्शन करने मंदिर पहुंचीं एकता कपूर

62 साल की नीतू सिंह हाल ही एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुई। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और उनके हाथों में छाता और मोबाइल था। वहीं, शनिवार को एकता कपूर मुक्तेशवर मंदिर भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंची। ये बात और है कि उन्होंने बाहर से भगवान के दर्शन किए। 

210

मंदिर के बाहर एकता कपूर ने कैमरामैन पोज दिए। इस दौरान वे कैजुअल लुक में नजर आईं।

310

बांद्रा में डॉग क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुई दिशा पाटनी। 

410

क्लिनिक के बाहर नजर आई नीतू सिंह ने इस दौरान ग्रे कलर का टी-शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट कैरी की थी। 

510

अंगद बेदी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। 

610

फातिमा सना शेख ब्लैक सलवार सूट में बेहद खुश नजर आई। 

710

राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ कैचुअल लुक में नजर आए।

810

रेड और ब्लैक कलर की चैक की शॉर्ट ड्रेस में नेहा कक्कड़ जुहू स्पॉट हुई। उन्होंने चेहरे से मास्क हटाकर फोटोग्राफर्स को मुस्कराते हुए पोज दिए। 

910

वर्सोवा में साइकिल चलाती नजर आई सोनल चौहान। 

1010

बढ़ी दाढ़ी, बिखरे बाल और गॉगल लगाए नजर आए अली फजल।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos