Published : Jul 17, 2020, 08:22 PM ISTUpdated : Jul 18, 2020, 03:54 PM IST
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर कई सेलेब्स जनता के निशाने पर आ गए हैं। इनमें शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी भी शामिल हैं। सोनाक्षी ने ट्रोलिंग के बाद अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिया था। अब हाल ही में फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक सामने आया है। सोनाक्षी की फोटो देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि सोनाक्षी के अंदर बिल्कुल भी टैलेंट नहीं है और वो नेपोटिज्म की वजह से काम पा रही हैं।
211
हीं एक और फैन ने अजय देवगन के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, सर हम आपकी इज्जत करते हैं लेकिन सोनाक्षी सिन्हा की नहीं। उन्हें एक्टिंग नहीं आती और हम उनसे नफरत करते हैं। प्लीज सोनाक्षी को अपनी फिल्म से बाहर निकाल दो सर।
311
एक और फैन ने कहा, अब इतिहास अपने आपको नहीं दोहराएगा। अब वक्त आ गया है कि बॉलीवुड अपने काम करने का तरीका बदले। इंडस्ट्री को कुछ बदलाव करने पड़ेंगे ताकि हुनरमंद लोगों को काम करने के अवसर मिल सकें।
411
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिनों पहले अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया था। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स की हो रही ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिस कारण लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी और इसके बाद सोनाक्षी ने ट्विटर छोड़ने का फैसला कर लिया था।
511
इससे पहले महाभारत के भीष्म यानी मुकेश खन्ना ने भी सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल किया था। मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें रामायण और महाभारत देखनी चाहिए। इतना ही नहीं, मुकेश ने यह भी कहा था कि सोनाक्षी जैसे लोगों को देश की पौराणिक कथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
611
वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी का बचाव करते हुए एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना पर निशाना साधा था। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, कुछ लोगों को मेरी बेटी से इसलिए तकलीफ हो रही है क्योंकि उसने रामायण के सवाल का जवाब नहीं दिया।
711
लेकिन मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं कि आखिर किसने उसे रामायण का एक्सपर्ट बनाया है। किसने उसे हिंदू धर्म का रक्षक बनाया है?
811
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा था- रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं देने से कोई भी सोनाक्षी से उसके हिंदू होने की पहचान नहीं छीन सकता। मेरी बेटी को किसी से अप्रूवल की जरूरत नहीं।
911
शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व है। सोनाक्षी अपनी मेहनत से स्टार बनी है। मुझे कभी भी उसकी सिफारिश नहीं करनी पड़ी।
1011
इससे पहले 2019 में केबीसी के दौरान अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी सिन्हा से रामायण से जुड़ा सवाल पूछा था। सवाल था, हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। इस पर अमिताभ बच्चन से लेकर सभी ने उनकी चुटकी ली थी।
1111
इस वाकये के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा। यहां तक कि कई लोग तो उनके जनरल नॉलेज की तुलना आलिया भट्ट से भी करने लगे थे।