म्यूजिकली भी रही सुपरहिट
फिल्म म्यूजिकली भी हिट थी। इसमें 'ये है बंबई मेरी जान...', 'लेके पहला पहला प्यार...', 'आंखों ही आंखों में इशारा...' और 'कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना...' जैसे सुपरहिट गाने थे। म्यूजिक ओ पी नय्यर साहब ने कंपोज किए था और गाने मजरूह सुल्तानपुरी और जान निसार अख्तर ने लिखे थे। वहीं फिल्म का गाना, 'आंखों ही आंखों में इशारा हो गया...' खुद गुरुदत्त ने पिक्चराइज किया था।