दादी के अंतिम संस्कार में आंसू नहीं रोक पाए अमिताभ के नाती और नातिन, मामा अभिषेक ने यूं संभाला
मुंबई. अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का 71 की उम्र में मंगलवार अल सुबह निधन हो गया। वे काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी और उनका इलाज भी चल रहा था। ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दोपहर को दिल्ली में किया गया। अंतिम संस्कार में ऋतु नंदा के तीनों भाई ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर शामिल हुए। इनके अलावा ऋषि कपूर की बेटी रिद्दीमा कपूर, भांजा आदर जैन, अरमान जैन, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, गौरी खान, करन जौहर सहित सेलेब्स ऋतु को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
Asianet News Hindi | Published : Jan 14, 2020 11:06 AM IST / Updated: Jan 17 2020, 10:33 PM IST
दादी ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार के दौरान पोते-पोती यानी अगस्त्य और नव्या नवेली नंदा अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। दोनों को ही मामा अभिषेक बच्चन ने संभाला। अभिषेक इस दौरान भांजे-भांजी के साथ खड़े नजर आए।
दिल्ली में हुए ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार। बेटे निखिल नंदा ने दी मुखाग्नि।
ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में भांजा अगस्त्य और भांजी नव्या नवेली नंदा के साथ अभिषेक बच्चन।
ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार।
बहन ऋतु नंदा को अंतिम विदाई देने पहुंचे ऋषि कपूर।
ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में शामिल हुई ऐश्वर्या राय।
बहन के अंतिम संस्कार में शामिल ऋषि कपूर।
बहन केअंतिम संस्कार में शामिल होने सहारा लेकर पहुंच रणधीर कपूर।
गमगीन राजीव कपूर।
मौसी ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में शामिल आदर जैन।
बुआ के अंतिम संस्कार में ऋषि कपूर की बेटी रिद्दीमा कपूर।
ऋतु नंदा की पोती नव्या नवेली नंदा।
ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में पहुंची शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान।