विदा समदजई :
विदा समदजई (Vida Samadzai) अफगानी मूल की मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 22 फरवरी, 1978 को काबुल में हुआ था। 1996 में उनकी फैमिली अमेरिका शिफ्ट हो गई थी। 2003 में मिस अफगानिस्तान रह चुकीं विदा अंतराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट मिस अर्थ, 2003 में भी भाग ले चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने रेड बिकिनी में रैंप वॉक किया था, जिसपर काफी विवाद हो गया था। विदा बिग बॉस के पांचवे सीजन की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। हालांकि, वो 49वें दिन बाहर हो गई थीं।