पति को किसी को गुस्से में घूरता देख प्रियंका चोपड़ा ने पहले बनाया मुंह फिर निक जोनास को Kiss कर किया खुश

Published : Aug 19, 2021, 11:23 AM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) इस साल एक-दूसरे के साथ नहीं रह पाए। दोनों के दूर रहने की वजह थी वर्क कमिटमेंट। प्रियंका अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते यूके में रहीं थी वहीं, निक लॉस एंजेलिस में थे। कुछ दिनों पहले ही दोनों अपना-अपना काम निपटाकर एक-दूसरे से मिले। वापस मिलने के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बीता रहे हैं। दोनों इन दिनों लंदन की सड़कों पर हाथ थामे घूमते और रेस्त्रां में लंच- डिनर करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों एक रेस्त्रां में लंच करते नजर आए। सामने आई फोटोज में कपल अलग-अलग मूड में दिखे। एक फोटो में देख सकते है कि निक किसी को गुस्से में घूरते नजर आ रहे है तो पति को ऐसा करते देख प्रियंका का भी मुंह बन गया, हालांकि, बाद में देसी गर्ल ने निक को किस कर खुश कर दिया। नीचे देखें प्रियंका-निक की कुछ रोमांटिक फोटोज...

PREV
18
पति को किसी को गुस्से में घूरता देख प्रियंका चोपड़ा ने पहले बनाया मुंह फिर निक जोनास को Kiss कर किया खुश

सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि प्रियंका-निक एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। निक ने जो सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी है, उस पर सभी का ध्यान गया। इस टी-शर्ट पर लिखा है- रॉक 33। बता दें कि हाल ही में प्रियंका को जियो मामी  फिल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन बनाया गया है। 

28

प्रियंका चोपड़ा पति को लेकर काफी क्रेजी है। यदि निक का मूड खराब हो तो उन्हें पता है कि कैसे पति का खुश करना है। इस फोटो में ही प्रियंका, निक को कुछ कहती नजर आ रही है।

38

लंबे समय बाद निक जोनास से मिली प्रियंका काफी खुश है। वे इन दिनों एक पल के लिए पति से अलग नहीं हो रही है। फोटो में देख सकते हैं वे पति को बाहों में लिए नजर आ रही है।

48

इन दिनों प्रियंका की खुशी का ठिकाना नहीं है। काफी वक्त निक को अपने करीब पाकर प्रियंका हर पल को एन्जॉय कर रही है। दोनों ही किसी बात को लेकर ठहाका लगाते नजर आ रहे हैं।

58

पति निक जोनास के कंधे पर सिर रखकर उनकी बात सुनती प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका इन दौरान लाइट मेकअप और छोटे-छोटे ईयरिंग्स पहने नजर आई। उनका सिम्पल भी बेहद शानदार नजर आ रहा था। बालों को भी डिफरेंट लुक दिया था।

68

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से अपने सोना रेस्त्रां की वजह से चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका के रेस्त्रां की शुरुआत इसी साल मार्च के आखिर में हुई थी। वे अक्सर अपने रेस्त्रां की इनसाइड फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है।

78

प्रियंका फिल्मों में एक्ट‍िंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

88

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से दिसंबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। इस शादी में देश-विदेश से सेलेब्स मैरिज फंक्शन अटेंड करने आए थे। पीसी के ससुरालवालों ने ट्रेडिशनल इंडियन वेडिंग को खूब एन्जॉय किया था।

Recommended Stories