मुंबई। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) हाल ही में 10 साल की हो गईं। बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करने ऐश्वर्या और अभिषेक (Abhishek Bachchan) मालदीव्स गए थे। ऐश्वर्या बेटी को बेहद प्यार करती हैं और उसे पलभर के लिए भी अपनी नजरों से दूर नहीं करतीं। यहां तक कि कई बार ओवर प्रोटेक्टिव होने की वजह से लोग ऐश्वर्या राय का मजाक भी उड़ा चुके हैं। हाल ही में ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान ऐश्वर्या ने बेटी का हाथ थाम रखा था, लेकिन आराध्या ने जैसे ही कैमरा देखा तो वो मटक-मटक कर चलने लगीं। आराध्या की वजह से उड़ा ऐश्वर्या का मजाक..
दरअसल, ऐश्वर्या राय का बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान दोनों मां-बेटी ब्लैक आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। वीडियो में ऐश्वर्या ने बेटी का हाथ पकड़ रखा है और आराध्या मटक-मटक चलती दिख रही हैं।
27
वीडियो सामने आने के बाद लोग ऐश्वर्या को ट्रोल करने लगे। एक शख्स ने कहा- अरे उसका हाथ कभी तो छोड़ दो, ऐसे पकड़ रखा है, जैसे कहीं गुम हो जाएगी। वहीं एक और शख्स ने कहा- इसको पैर में दिक्कत है या फिर ये जानबूझकर मटकते हुए चल रही है।
37
एक शख्स ने कहा- बच्चन के घर पैदा हो गए तो चाल बदल गई। एक और ने लिखा- इतना ही मटकना था तो मम्मी का हाथ भी छोड़ देती। वहीं एक यूजर ने कहा- अब तो वो बड़ी हो गई है। कम से कम अब तो हाथ छोड़ दो उसका। एक बोला- इसकी चाल देखके तो मम्मी भी हंस पड़ी।
47
बता दें कि इससे पहले जब ऐश्वर्या बेटी और पति के साथ दुबई जा रही थीं, तब भी एयरपोर्ट पर आराध्या का हाथ थामे दिखी थीं। ऐश्वर्या ने थोड़ी देर के लिए भी बेटी का हाथ नहीं छोड़ा था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।
57
बेटी आराध्या का हाथ पकड़े चल रही ऐश्वर्या राय को देख एक ने कमेंट किया था- ये अभी इसका हाथ थामे चलती है। एक ने लिखा- अब इसकी लड़की बड़ी हो गई, उसे अब फ्री छोड़ना चाहिए। एक अन्य ने कमेंट किया- कुछ सालों में आराध्या अपनी मां से भी लंबी हो जाएगी, लेकिन ये तब भी उसका हाथ पकड़े रहेगी।
67
एक ने कमेंट करते हुए लिखा था- ऐश्वर्या राय तो ऐसे बिहेव करती है जैसे किसी और औरत ने तो बच्चा पैदा ही नहीं किया हो। एक बोला- आखिर ये हमेशा बेटी का हाथ पकड़कर ही क्यों चलती है। एक ने आराध्या की तुलना तैमूर से करते हुए लिखा था- ऐश्वर्या को अपनी बेटी को अकेले छोड़ाना चाहिए, अब वो बड़ी हो गई है, तैमूर भी अकेले ही घूमता है।
77
बता दें कि ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में कहा था- आराध्या जब से पैदा हुई है, तभी से मेरे साथ लगातार ट्रैवल कर रही है। मैं आराध्या को हर जगह साथ ले जाती हूं। उसके शेड्यूल और एजुकेशन के साथ अपना शेड्यूल मैच करती हूं। ज्यादातर वीकेंड पर ही बाहर जाती हूं।