मुंबई। ऐश्वर्या राय, सलमान खान और अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) को रिलीज हुए 22 साल हो चुके हैं। 18 जून 1999 को रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म के 22 साल पूरे होने के मौके पर ऐश्वर्या, सलमान और अजय देवगन ने शूटिंग के दौरान सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में ऐश्वर्या राय बड़े ही प्यार से संजय लीला भंसाली के गालों में हाथ फेरती नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में सलमान खान अजय देवगन के कंधों पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। पैर में चोट के बावजूद ऐश्वर्या ने किया था निंबुड़ा-निंबुड़ा गाना...
इस फिल्म के कई सीन्स में सलमान आसमान की ओर देखते हुए अपने दिवंगत पिता से बातें करते नजर आते हैं। ये सीन असल में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की उस आदत से प्रेरित था, जिसमें वो बचपन में आसमान की तरफ देखकर अपने पिता से बातें किया करते थे।
211
फिल्म में ऐश्वर्या राय से पहले नंदिनी के किरदार के लिए संजय लीला भंसाली के पास दो नाम थे। पहला करीना कपूर और दूसरा मनीषा कोइराला। इसी दौरान 'राजा हिंदुस्तानी' के प्रीमियर पर भंसाली और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात हुई।
311
ऐश्वर्या राय ने भंसाली से उनकी फिल्म 'खामोशी' की तारीफ की थी और संजय उनकी आवाज पर फिदा हो गए थे। ऐश्वर्या की खूबसूरती और आवाज को देखते हुए भंसाली ने उन्हें नंदिनी का रोल देने का फैसला किया था।
411
फिल्म में वनराज का रोल निभाने वाले अजय देवगन भी भंसाली की पहली पसंद नहीं थे। भंसाली ने पहले इस रोल के लिए आमिर खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, अनिल कपूर और अक्षय कुमार का नाम सिलेक्ट किया था। हालांकि, सभी ने किसी न किसी वजह से मना कर दिया और आखिर में ये रोल अजय देवगन को मिला।
511
फिल्म के आखिर में दिखाया गया है कि नंदिनी अपने प्यार समीर को छोड़कर वनराज से शादी कर लेती है। सलमान खान को फिल्म का ये क्लाइमेक्स नहीं जंचा था। एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया था कि अगर वो फिल्म की कहानी लिखते तो एंडिंग में समीर और नंदिनी को मिलाते। सलमान के मुताबिक, प्यार सभी रीति-रिवाजों से ऊपर है।
611
फिल्म के एक सीन को फिल्माने के दौरान ऐश्वर्या राय को झूमर से चोट लग गई थी। इसी बीच इस फिल्म का गाना निंबुड़ा-निंबुड़ा शूट किया जाना था। ऐश्वर्या ने पैर में गंभीर चोट लगी होने के बावजूद गाना शूट किया था। इस गाने में ऐश्वर्या के डांस की चौतरफा तारीफ हुई थी।
711
बता दें कि भंसाली की यह फिल्म मैत्रेयी देवी के बंगाली उपन्यास 'ना हनयाते' पर आधारित थी। हालांकि, फिल्म में इसे क्रेडिट नहीं दिया गया। फिल्म की शूटिंग गुजरात और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में हुई थी। जबकि कुछ सीन बुडापेस्ट में शूट हुए थे, जिसे फिल्म में इटली के रूप में दिखाया गया।
811
'हम दिल दे चुके सनम' की खास बात यह भी थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने उस दौर में 51 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जबकि फिल्म का बजट महज 16 करोड़ था। यही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हम दिल दे चुके सनम' ने विदेशों में भी 8.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
911
'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ही सलमान और ऐश्वर्या का प्यार परवान चढ़ा था। दोनों उस दौर में बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल माने जाते थे। लेकिन बाद में ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप हो गया। 2002 में ब्रेकअप से पहले ऐश्वर्या ने सलमान खान पर मारपीट और फिजिकली एब्यूज करने के आरोप लगाए। इसके 5 साल बाद 2007 में उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
1011
इस्माइल दरबार ने 'हम दिल दे चुके सनम' से ही बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर डेब्यू किया था। फिल्म के गाने 'चांद छुपा बादल में' और 'तड़प तड़प' को आज भी खूब पसंद किया जाता है। कहा जाता है कि फिल्म के सेट पर जब सलमान ने पहली बार 'तड़प तड़प' गाना सुना तो वो बेहद इमोशनल हो गए थे। उन्होंने सेट पर जोर से चिल्लाते हुए इस्माइल दरबार से पूछा था कि ये गाना किसने बनाया है।
1111
शूटिंग के दौरान हम दिल दे चुके के सेट पर संजय लीला भंसाली और सलमान खान।