अक्षय की ये एक्ट्रेस 22 साल पहले दिखी थी इस फिल्म में, फिर शादी कर बसा लिया घर; अब है 2 बच्चों की मां

Published : May 07, 2021, 09:00 AM IST

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अश्विनी ( Ashiwini Bhave ) 49 साल की हो गई हैं।  7 मई 1972 को जन्मीं अश्विनी ने हिंदी और मराठी भाषा की कई हिट फिल्मों में काम किया है।  90 के दशक में वो बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हुआ करती थीं। 1991 में 'हिना' फिल्म से डेब्यू करने वालीं अश्विनी को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था। 2 साल बाद अश्विनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सैनिक' में नजर आईं, जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया। हालांकि, बाद में 2007 में उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपार्डीकर से शादी कर ली और अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में जा बसीं। 

PREV
19
अक्षय की ये एक्ट्रेस 22 साल पहले दिखी थी इस फिल्म में, फिर शादी कर बसा लिया घर; अब है 2 बच्चों की मां

फिल्म हिना में साइड एक्ट्रेस रहते हुए भी अश्विनी भावे पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार पर भारी पड़ी थीं। अश्विनी ने अपने करियर में करीब 20 हिंदी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, 90 के दशक की कई यादगार फिल्में उनके नाम हैं। 

29

अश्विनी भावे ने अक्षय कुमार के साथ न सिर्फ 'सैनिक' में काम किया, बल्कि 'जख्मी दिल' में भी नजर आईं। राजू सुब्रमण्यम के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। 

39

अश्विनी भावे ने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी। उन्हें पहली बार हिंदी के साइंस फिक्शन सीरियल 'अंतरिक्ष' में नोटिस किया गया था। इसके बाद उन्होंने कुछ मराठी फिल्मों में काम किया। 

49

फिल्म हिना में ऋषि कपूर की को-स्टार रहीं अश्विनी ने पिछले साल अप्रैल में उनके निधन पर गहरा दुख जताया था। बता दें कि अश्विनी अब बॉलीवुड से दूर अमेरिका में पति किशोर और 2 बच्चों के साथ रहती हैं। 

59

अश्विनी भावे की बेटी का नाम साची है। वो भले ही अब अमेरिका में रहती हैं लेकिन अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़कर रखती हैं। उनकी बेटी अमेरिका में अपने हाथों से गणपति बनाकर विराजती हैं। 

69

बता दें कि 1998 में फिल्म 'बंधन' में काम करने के बाद अश्विनी भावे अमेरिका चली गई थीं। अमेरिका में रहते हुए उन्होंने फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया । साथ ही वो स्टेज से भी जुड़ी रही। इसी दौरान उनकी शादी भी हो गई।

79

शादी के 10 साल बाद 2017 में अश्विनी इंडिया आईं। उनके वापस लौटने का कारण मराठी जॉनर की फिल्म्स थीं। दरअसल, वो महेश मांजरेकर स्टारर फिल्म 'ध्यानीमनी' में काम करने के लिए खासतौर पर इंडिया लौटी थीं। 

89

अश्विनी भावे ने अप्रैल, 2020 में वेबसीरीज 'द रायकर केस' से कमबैक किया। मराठी भाषा की इस वेबसीरीज में उनके साथ अतुल कुलकर्णी, ललित प्रभाकर, मनवा नाईक जैसे एक्टर ने काम किया। यह वेबसीरिज डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट की है। 

99

अश्विनी भावे ने अब तक करीब 20 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इनमें हिना, मीरा का मोहन, हनीमून, सैनिक, परंपरा, कायदा कानून, अशांत, चीता, चौराहा, जख्मी दिल, इक्का राजा रानी, पुरुष, जुर्माना, भैरवी, जज मुजरिम, युगपुरुष, सरकारनामा और बंधन प्रमुख हैं।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories