अक्षय की इस एक्ट्रेस को ससुर ने प्रॉपर्टी में नहीं दी थी फूटी कौड़ी, छीन लिया था अंतिम संस्कार का भी हक

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ 17 साल पहले फिल्म 'हत्या' में काम कर चुकी एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर (Varsha Usgaonkar) 56 साल की हो गई हैं। 28 फरवरी, 1965 को गोवा के एक कोंकणी परिवार में जन्मी वर्षा ने करियर की शुरुआत 90 के दशक में मराठी फिल्म 'गम्मत जम्मत' से की थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने 1988 में बीआर चोपड़ा के पॉपुलर टीवी सीरियल महाभारत में उत्तरा का किरदार निभाया था। वर्षा ने बतौर एक्ट्रेस पहली बॉलीवुड फिल्म 1991 में आई 'दूध का कर्ज' की थी। इस फिल्म में वर्षा ने कजरी का रोल निभाया था। वर्षा ने उस दौर में जितेन्द्र, जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती, नाना पाटेकर और रजनीकांत जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्षा के ससुर ने उन्हें और उनके पति को अपनी प्रॉपर्टी से पूरी तरह बेदखल कर दिया था।

Asianet News Hindi | Published : Feb 27, 2021 1:31 PM IST / Updated: Feb 27 2021, 07:08 PM IST

19
अक्षय की इस एक्ट्रेस को ससुर ने प्रॉपर्टी में नहीं दी थी फूटी कौड़ी, छीन लिया था अंतिम संस्कार का भी हक

वर्षा उसगांवकर ने शिकारी, साथी, हनीमून, घर जमाई, तिरंगा, खलनायिका, इंसानियत के देवता, मुकदमा और चेहरा जैसी कुछेक और फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें उस दौर की दूसरी एक्ट्रेस की तरह कामयाबी नसीब नहीं हो पाई। 

29

इसके बाद वर्षा ने मार्च, 2000 में मशहूर संगीतकार रविशंकर शर्मा (रवि) के बेटे अजय शर्मा से शादी कर ली। 2012 में जब रवि का निधन हुआ तो उसके बाद वर्षा पर उनकी ननदों ने संपत्ति कब्जा करने का आरोप लगाया था। 

39

वर्षा की ननदों ने दावा किया था कि उनके पिता के निधन के बाद भाई और भाभी ने घर पर कब्‍जा कर लिया है। दरअसल, म्यूजिक डायरेक्टर रवि ने अपनी वसीयत में अपना घर अपनी बेटियों के नाम कर दिया था। 

49

इतना ही नहीं, रवि ने अपनी वसीयत में ये भी लिखा था कि मेरे बेटे और बहू ने शादी के बाद से मेरी किसी भी तरह से कोई मदद नहीं की है। मैं चाहता हूं कि मेरे मरने के बाद बेटे और बहू का मेरी संपत्ति पर कोई हक न हो। 

59

वर्षा उसगांवकर के ससुर ने तो वसीयत में ये तक लिखा था कि मेरी मौत के बाद मेरा बेटे और बहू को मेरे शव को हाथ तक न लगाने दिया जाए। इस मामले में कोर्ट के दखल के बाद संगीतकार रवि के बंगले को उनकी बेटियों को सौंपा गया था। 
 

69

बता दें कि वर्षा के पिता एकेएस उसगांवकर गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे। वर्षा ने 1990 में दूरदर्शन के टीवी शो 'रानी लक्ष्मीबाई' में लीड रोल किया था। इसके अलावा वो टीवी सीरिज घर जमाई और जमाई राजा में भी काम कर चुकी हैं। 

79

वर्षा उसगांवकर फिलहाल मराठी टीवी सीरियल सुख म्हणजे नक्की काय अस्त में काम कर रही हैं। इस सीरियल में वर्षा नंदिनी यशवंत शिर्के का रोल निभा रही हैं। 

89

वर्षा ने ब्रह्मचारी, गम्मत-जम्मत, हमाल दे धमाल, सगलीकडे बोम्बाबोम, सवत माझी लड़की, शेजारी शेजारी, एक होता विदूषक, लपांडव और अफलातून जैसे मराठी सीरियल्स में काम किया है। 

99

टीवी सीरियल महाभारत में उत्तरा के किरदार में वर्षा उसगांवकर। दूसरी ओर, रेखा के साथ वर्षा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos