Published : Nov 12, 2022, 07:43 PM ISTUpdated : Nov 12, 2022, 07:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक के बाद एक फ्लॉप मूवी देने के बाद भी अक्षय कुमार (akshay kumar) का चार्म बरकरार है। वो बॉलीवुड के कई सितारों को लोकप्रियता में पीछे छोड़ दिए हैं। शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर तक सब उनके पीछे खड़े हैं। अक्टूबर 2022 में सबसे पॉपुलर मेल स्टार की लिस्ट सामने आई है। Ormax Media ने हिंदी मूवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय मेल सितारों की सूची जारी की है। जिसमें अक्षय कुमार समेत कार्तिक आर्यन शामिल हैं। लेकिन खिलाड़ी कुमार आज भी करोड़ों दिलों पर राज करते हैं ये तो साबित हो गया है। आइए नीचे नजर डालते हैं कौन सा स्टार किसी पोजिशन पर है...
बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey),अतरंगी (atrangi re), सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj), रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) और रामसेतु (ram setu) बॉक्स ऑफिस पर आई और धड़ाम हो गई। इसके साथ ही अक्षय कुमार पर लग गया Flop का टैग। जहां देखों उनके फ्लॉप होते करियर के बारे में चर्चा हो रही है। लेकिन लोकप्रियता के मामले में वो आज भी नंबर वन पर हैं। Ormax Media के टॉप 10 पॉपुलर मेल स्टार में वो पहले पायदान पर हैं।
210
भले ही शाहरुख खान पिछले चार सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन लोकप्रियता के मामले में वो आज भी कई हीरो से आगे हैं। 'पठान' फेम को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। बता दें कि शाहरुख खान की तीन फिल्में साल 2023 में रिलीज होने वाली हैं। पठान साल के शुरुआत में बड़े पर्दे पर आएगी। वहीं जवान और डंकी भी अगले साल रिलीज होगी।
310
सलमान खान लोकप्रियता के मामले में अक्षय और शाहरुख से पीछे हैं। उन्हें तीसरा स्थान मिला है। बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान की अपकमिंग मूवी कभी ईद कभी दिवाली, टाइगर 3 और पठान है। पठान में वो कैमियो करते दिखाई देंगे।
410
हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan ) को टॉप 10 की लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। पहले वे 5वें नंबर पर थे। ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी फाइटर है। इसमें वो दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।
510
मोस्ट पॉपुलर बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट में रणबीर कपूर 5वें नंबर पर हैं। ये साल कपूर साहब के लिए हिट रहा। पहले आलिया से शादी, फिर ब्रह्मास्त्र का ब्लॉकबस्टर होना और अब उनकी जिंदगी में एक नन्ही परी का आगमन। लेकिन पॉपुलरिटी के मामले में वो कई सितारों से पीछे हैं।
610
लाल सिंह चड्डा फेम आमिर खान को इस लिस्ट में 6वां स्थान मिला है। वो मीडिया से पूरी तरह इन दिनों दूर हैं। 'लाल सिंह चड्डा' के फ्लॉप होने के बाद से वो नजर नहीं आ रहे हैं।
710
बॉलीवुड के अंतरंगी एक्टर रणवीर सिंह पॉपुलरिटी में 7वें स्थान पर हैं। 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए वो लोगों का दिल जीतने की कोशिश करते दिखाई देंगे।
810
थैंक गॉड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा मोस्ट पॉपुलर एक्टर में 8वां स्थान हासिल किया है। सितंबर में वो 10वें स्थान पर थे। यानी उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। कियारा आडवाणी के साथ डेट कर रहे सिद्धार्थ की अपकमिंग मूवी मिशन मजनू और योद्धा है।
910
वहीं, वरुण धवन को 9वां स्थान मिला है। उनकी फिल्म 'भेड़िया ' रिलीज होने वाली हैं। इसमें उनके साथ कृति सेनन रोमांस करती दिखाई देंगी। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। यह एक हॉरर कॉमेडी मूवी है।
1010
ऑरमैक्स की सूची में कार्तिक आर्यन को 10वां पोजिशन मिला है। भले ही वो अक्षय कुमार की हिट मूवी का सीक्वल करके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। मेकर्स की पसंद भी बन रहे हैं। लेकिन लोकप्रियता के मामले में वो अक्षय कुमार से काफी पीछे हैं। कार्तिक आर्यन हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार को रिप्लेस करने को लेकर सुर्खियों में छाए हैं।