- Home
- Entertainment
- Bollywood
- मलाइका से पहले इन एक्ट्रेसेस ने 40 के पार की शादी, एक तो मां बनने के बाद किसी और इंसान के साथ लिए सात फेरे
मलाइका से पहले इन एक्ट्रेसेस ने 40 के पार की शादी, एक तो मां बनने के बाद किसी और इंसान के साथ लिए सात फेरे
एंटरटेनमेंट डेस्क. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) अपने प्यार को नाम देने जा रहे हैं। अदाकारा के एक पोस्ट को देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अरबाज खान की एक्स वाइफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शर्माती हुई तस्वीर शेयर करते हुए, यस लिखा। जिसका मतलब शादी को लेकर निकाला जा रहा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। 49 साल की मलाइका 20 साल के बच्चे की मां हैं और वो खुद से 12 साल छोटे लड़के के साथ सात फेरे लेंगी। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने उम्र की सीमा को तोड़ते हुए ब्याह रचाई है। आइए नीचे बताते हैं उनके बारे में....

मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर के प्यार में पड़ गईं। दोनों काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। हालांकि शुरुआत में दोनों अपने रिश्ते को छुपाते नजर आए थे। लेकिन बाद में खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार करने लगे । अब इनकी शादी के कयास लगाए जा रहे हैं।
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता दिग्गज अभिनेत्री हैं। वह डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। नीना गुप्ता ने 49 साल की उम्र में दिल्ली के सीए विवेक मेहरा से शादी की है। इनकी शादी साल 2008 में हुई थी। बता दें कि जब नीना की शादी हुई तब वो एक बेटी की मां थी। उनका रिश्ता वेस्टइंडीज के फेमस क्रिकेट विवियन रिचर्ड्स के साथ था। मसाबा गुप्ता उन दोनों की ही बेटी हैं।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा में शुमार प्रीति जिंटा ने भी 41 साल की उम्र में बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी रचाई। इसके बाद वो अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। प्रीति का अफेयर वैसे तो कई सेलेब्स के साथ रहा। लेकिन नेस वाडिया के साथ वो काफी आगे निकल गई थी। दोनों शादी करने वाले थे लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया।
उर्मिला मातोंडकर
'रंगीला गर्ल'उर्मिला मातोंडकर ने भी 40 के बार शादी रचाई। साल 2016 में उन्होंने कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। 42 साल की उम्र में सात फेरे लेने वाली उर्मिला इसके बाद से बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। बता दें कि उर्मिला का रिश्ता निर्देशक रामगोपाल के साथ गहरा था।
मनीषा कोइराला
बॉलीवुड की फेमस अदाकारा मनीषा कोइराला ने 41 की उम्र में शादी की। उन्होंने खुद से 7 साल छोटे सम्राट दहल के साथ सात फेरे लिए। मनीषा का विवके मुशराना, नाना पाटेकर समेत कई बिजनेसमैन के साथ नाम जुड़ा था। शादी के बाद से वो बड़े पर्दे से दूर हो गईं।
सुहासिनी मुले
सुहासिनी मुले बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने तो 60 की उम्र में शादी रचाई। साल 2011 में वो अतुल गुर्टु के साथ सात फेरे लिए। बताया जाता है कि वो 1990 के दशक में किसी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। लेकिन जब यह रिश्ता टूट गया तो 20 साल तक अकेली रहीं। इसके बाद शादी का मन बनाया।
काम्या पंजाबी
इसी में एक नाम टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का भी है। जिन्होंने 41 साल की उम्र में दूसरी शादी का फैसला लिया। साल 2022 में उन्होंने हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े शलभ डांग के साथ सात फेरे लिए। वो अपने पहले पति से अलग हो गई थीं।
और पढ़ें:
सलमान खान ने बॉक्सर निकहत संग किया रोमांटिक डांस, Video देख बोल उठेंगे-परफेक्ट 'जोड़ी'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।