25 करोड़ दान करने के बाद फिर मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, इन लोगों की करना चाहते हैं सहायता

Published : Apr 21, 2020, 04:31 PM ISTUpdated : Apr 25, 2020, 10:17 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशद फैली हुई है। रोज हजारों की संख्या में लोग मौत की सो रहे हैं। भारत में कोरोना को लेकर 3 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। आमजनों के साथ ही सेलेब्स भी अपने-अपने घर में बंद है। देश में कोरोना से संक्रामित लोगों की मदद के लिए कई सेलेब्स ने दान किया और कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपए दान किए। एक बार फिर अक्षय मदद के लिए आगे आए है। इस बार उन्होंने मुंबई के थिएटर मालिकों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अक्षय के इस कदम की सोशल मीडिया की खूब तारीफ हुई। अक्षय समय-समय पर लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

PREV
17
25 करोड़ दान करने के बाद फिर मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, इन लोगों की करना चाहते हैं सहायता

दरअसल, लॉकडाउन के कारण पिछले एक महीने से कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसके कारण फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान हो रहा है। और इसी वजह से थिएटर मालिकों को भी बहुत नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

27

हालांकि, अब मुंबई के थिएटरों के लिए अक्षय कुमार आगे आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने एक थिएटर मालिक को फोन किया और वित्तीय सहायता की पेशकश की क्योंकि लॉकडाउन के इस मुश्किल समय में उनका जीवन काफी कठिन हो रहा है। 

37

हालांकि, अक्षय की इस मदद की पेशकश की सराहना करते हुए थिएटर मालिक ने कहा कि इस महीने के लिए उन्होंने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए फंड इक्ट्ठा कर लिया है। बता दे कि अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया।

47

बता दें कि अक्षय द्वारा पीएम केयर फंड में डोनेट की 25 करोड़ की राशि शत्रुघ्न सिन्हा पचा नहीं पाए और उन्होंने अक्षय पर निशाना साधा। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दान का ऐलान करना वल्गर है। उन्होंने कहा कि ये सुनकर काफी बुरा और आत्मविश्वास घटाने वाला लगता है कि किसी ने 25 करोड़ रुपए दान कर दिए है।

57

हालांकि, बाद में शत्रुघ्न अपनी बात से मुकर गए और और उन्होंने सफाई तक दे डाली। उन्होंने अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका इशारा अक्षय की तरफ बिल्कुल नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब वे ये बयान दे रहे थे, तब उनके दिमाग में अक्षय कुमार का नाम बिल्कुल नहीं था। उन्होंने कहा कि लोगों ने खुद ही यह सब तय कर लिया, क्योंकि अक्षय ने 25 करोड़ दिए थे।

67

शत्रुघ्न ने कहा कि वे अक्षय को लेकर कभी भी इस तरह की बात नहीं कह सकते और न ही ताना मार सकते हैं। इसकी वजह ये कि वह उनकी बेटी सोनाक्षी के लीड एक्टर ही नहीं बल्कि वह फैमिली फ्रेंड भी हैं। 

77

उन्होंने कहा कि वे खुद भी अक्षय के बहुत बड़े फैन हैं, क्योंकि वह जरूरतमंद और गरीबों के लिए लगातार अपना योगदान देते रहे हैं। जब भी कहीं जरूरत पड़ी है, वह हमेशा मदद के लिए आगे खड़े रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories