सैलून के बाहर दिखी अक्षय की 63 साल की सास तो लोगों ने उड़ाया मजाक, एक बोला- अरे पर्दा क्यों पहन लिया

Published : Jan 08, 2021, 05:34 PM IST

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सास और एक्ट्रेस डिम्पल कपाड़िया (Dimple Kapadia) हाल ही में मुंबई के एक सैलून के बाहर नजर आईं। इस दौरान 63 साल की डिम्पल ने जींस-टीशर्ट और स्लीपर में नजर आईं। इसके साथ ही डिंपल ने व्हाइट कलर का ओवरकोट जैसा कुछ पहन रखा था। डिंपल की फोटो देख सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक उड़ाने लगे। एक शख्स ने कहा- अरे इन्होंने पर्दा क्यों पहन लिया है। वहीं एक और शख्स ने लिखा- सनी देओल के साथ इनकी रिलेशनशिप के बारे में हर कोई जानता है। 

PREV
18
सैलून के बाहर दिखी अक्षय की 63 साल की सास तो लोगों ने उड़ाया मजाक, एक बोला- अरे पर्दा क्यों पहन लिया

बता दें कि अक्षय और उनकी सास डिंपल में महज 10 साल का अंतर है। अक्षय कुमार जहां 53 साल के हैं, वहीं उनकी सास डिंपल 63 साल की है। यही वजह है कि दोनों के बीच सास-दामाद से कहीं ज्यादा दोस्ती का रिश्ता है। 

28

डिंपल अपने दामाद अक्षय कुमार के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग शेयर करती हैं। हालांकि ये बात कम ही लोग जानते होंगे कि अक्षय कुमार को अपना दामाद बनाने से पहले डिंपल उन्हें गे समझती थीं। यह बात सुनकर सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि कई लोग हैरान रह गए थे।

38

डिंपल की न सिर्फ दामाद अक्षय कुमार से बल्कि अपने नाती आरव से भी अच्छी बॉन्डिंग है। आरव वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं, लेकिन अपनी नानी डिंपल कपाड़िया के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। आरव कई बार अपनी नानी के साथ नजर आ चुके हैं। 

48

कुछ साल पहले आरव अपनी नानी के साथ प्ले 'सलाम' के प्रिव्यू इवेंट में नजर आए थे। इस दौरान आरव ब्लू डेनिम और शर्ट में दिखे थे, जबकि नानी डिंपल कपाड़िया ग्रीन-ब्लू कलर की साड़ी में नजर आई थीं। बता दें कि आरव कई बार अपनी नानी के घर स्पॉट हो चुके हैं।

58

47 साल पहले 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' की रिलीज के कुछ ही महीनों बाद डिंपल कपाड़िया ने उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। शादी के वक्त डिंपल महज 16 साल की ही थीं। 

68

डिंपल कपाड़िया की राजेश खन्ना से पहली मुलाकात अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना 70 के दशक में नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए थे। यहीं पर उनकी पहली मुलाकात डिंपल कपाड़िया से हुई और वे पहली नजर में ही उनके दीवाने हो गए थे। 

78

यहीं से राजेश खन्ना और डिंपल की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। दोनों के बीच तीन साल तक अफेयर चला, जिसके बाद इन्होंने शादी कर ली थी। डिंपल भी राजेश खन्ना की फिल्में देखकर उनकी दीवानी थीं। ऐसे में जब उन्हें शादी का प्रपोजल मिला तो एक्ट्रेस न नहीं कह पाई थीं। शादी के वक्त राजेश खन्ना उम्र में डिंपल से 15 साल बड़े थे।

88

वर्क फ्रंट की बात करें तो डिम्पल कपाड़िया जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी काम कर रही हैं, जो इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories