अक्षय कुमार को रक्षाबंधन, लाल सिंह चढ्डा के बायकॉट के बाद सता रही भारत की इकॉनामी की चिंता, इससे देश को नुकसान

Published : Aug 14, 2022, 07:22 PM ISTUpdated : Aug 14, 2022, 07:30 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Akshay Kumar's reaction on Boycott, it affects India's economy : लाल सिंह चढ्डा का बायकॉट जारी है, इससे इस फिल्म को खासा नुकसान भी हुआ है। वहीं कैसिंल कल्चर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर एकजुट नज़र आ रही है।   इस मामले में पहले ऋतिक रोशन औऱ अब अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया है। राउडी राठौड़ के एक्टर ने कहा, "लोग काफी समझदार हैं, वो जानते हैं कि क्या गलत है और क्या सही है। मैं बस उनसे अनुरोध करूंगा कि ऐसी शरारत न करें, यह अच्छा नहीं है और इससे हर इंडस्ट्री को नुकसान होता है। देखें खिलाड़ी कुमार ने इसके पीछे लोगों को गणित समझाया है। 

PREV
16
अक्षय कुमार को रक्षाबंधन, लाल सिंह चढ्डा के बायकॉट के बाद सता रही भारत की इकॉनामी की चिंता, इससे देश को नुकसान

अक्षय कुमार ने कहा कि जब एक फिल्म बनती है तो बहुत सारे लोग इससे जुड़ते हैं। हज़ारों लोगों की रोज़ी रोटी इससे जुड़ी है। उसमें बहुत पैसा और मेहनत लगती है। इसका भारत की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है।

26

अक्षय ने कहा कि हम किसी फिल्म का बायकॉट करके अपना भी नुकसान करते हैं।  ये इनडॉयरेक्टली इससे सभी प्रभावित होते हैं।

36

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यु में खिलाड़ी कुमार ने ये भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोगों को जल्द ही इसका एहसास हो जाएगा। ”

46

साउथ मूवी के बारे में बात करते हुए, एक्टर ने कहा कि यह सब फिल्म पर निर्भर करता है न कि इस पर कि यह दक्षिण या उत्तर की फिल्म है या नहीं।

56

उन्होंने कहा, "फिल्में इसलिए चलती हैं क्योंकि वे अच्छी हैं और फिल्में इसलिए नहीं चलतीं क्योंकि वे अच्छी नहीं हैं। हमें बस इतना करना है कि सही फिल्में बनाएं।"

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories