Published : Dec 29, 2020, 01:57 PM ISTUpdated : Dec 29, 2020, 02:45 PM IST
मुंबई। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी और कमाई करने वाले एक्टर्स हैं। इसी के साथ ही अब वो सबसे महंगे एक्टर भी बन चुके हैं। एक साल में 3 से 4 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार ने न केवल अगले दो सालों के लिए फिल्में फाइनल कर ली हैं, बल्कि उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉकडाउन के कुछ ही महीनों में अक्षय ने अपनी फीस 98 करोड़ से बढ़ाकर 108 करोड़ की। हालांकि उन्होंने अब अपनी फीस में और इजाफा करते हुए 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए बतौर फीस 135 करोड़ रुपए वसूल करेंगे। वैसे, अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सुपरस्टार मोटी रकम वसूल करते हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं, बॉलीवुड एक्टर्स की फीस के बारे में। (सोर्स : medium.com)
अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने हाल ही में 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के 100 सेलेब्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार इकलौते भारतीय एक्टर हैं, जो 52वें नंबर पर हैं। उन्होंने 2020 की सूची में कुल 48.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 356 करोड़ रुपए की कमाई है।
214
सलमान खान बॉलीवुड के दूसरे सबसे महंगे और बिजी एक्टर हैं। सलमान खान फिलहाल रियलिटी शो बिग बॉस में बिजी हैं। उनकी फिल्में राधे, किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली अगले साल रिलीज होंगी।
314
सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं किंग खान यानी शाहरुख। शाहरुख पिछले 2 साल से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। शाहरुख अब जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सलमान भी कैमियो में नजर आएंगे।
414
आमिर खान की आखिरी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' बुरी तरह फ्लॉप रही थी। अब आमिर जल्द ही फिल्म लालसिंह चड्ढा में नजर आएंगे, जो हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है।
514
ऋतिक रोशन आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। फिल्म के एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया गया था।
614
रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म 'संजू' में नजर आए थे। अब वो जल्द ही आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखेंगे। इसके अलावा वो वाणी कपूर के साथ शमशेरा में भी नजर आएंगे।
714
अजय देवगन आखिरी बार तान्हाजी में नजर आए थे। इसमें उनके साथ पत्नी काजोल ने भी काम किया था। अजय जल्द ही भुज, सूर्यवंशी और मैदान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
814
जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म पागलपंती में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों में सत्यमेव जयते 2, मुंबई सागा, सरदार एंड ग्रैंडसन और पठान है।
914
रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म गली ब्वॉय में नजर आए थे। उनकी फिल्म 83 रिलीज को तैयार है, जो अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा वो सूर्यवंशी और जयेशभाई जोरदार में भी काम कर रहे हैं।
1014
शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। अगले साल उनकी फिल्में जर्सी और योद्धा रिलीज होंगी।
1114
टाइगर श्रॉफ आखिरी बार बागी 3 में नजर आए थे। अगले साल टाइगर रैम्बो, हीरोपंती 2 और गणपत जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
1214
आयुष्मान खुराना आखिरी बार फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। अगले साल उनकी फिल्में चंडीगढ़ करे आशिकी और आगरा का डाबरा जैसी फिल्मों में दिखेंगे।
1314
कार्तिक आर्यन आखिरी बार सारा अली खान के साथ फिल्म 'लव आज कल 2' में नजर आए थे। अगले साल उनकी भूलभुलैया 2, दोस्ताना 2 और धमाका जैसी फिल्में रिलीज होंगी।
1414
राजकुमार राव हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'छलांग' में नजर आए थे। 2021 में उनकी रूही अफजाना, बधाई दो, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।