आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की बाहों में सेलीब्रेट किया क्रिसमस, देखें 6 पिक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, Alia Bhatt celebrates Christmas in Ranbir Kapoor arms । आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए साल 2022 बेहद खास रहा है। इस साल उन्होंने एक दूसरे को हमसफर बनाया, वहीं इसके कुछ महीने बाद उनके घर नन्ही परी राहा ने कपल की खुशियों को दुगुना कर दिया । इसी साल दोनों की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज़ के साथ बंपर कमाई की थी। कुल मिलाकर कपूर और भट्ट फैमिली के लिए जश्न मनाने के दिन चल रहे हैं। वहीं दोनों परिवारों ने क्रिसमस पर ग्रेंड सेलीब्रेशन किया, इस मौके पर रणबीर कपूर का पूरा परिवार और आलिया भट्ट की  मम्मी सोनी राजदान एक फ्रेम में सोलीब्रेशन करते नज़र आए । आलिया ने पार्टी की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। 

Rupesh Sahu | Published : Dec 26, 2022 8:14 AM IST / Updated: Dec 26 2022, 01:55 PM IST

17
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की बाहों में सेलीब्रेट किया क्रिसमस, देखें 6 पिक्स

आलिया ने अपने क्रिसमस ईव फंक्शन से अपनी और रणबीर और अपने परिवार के अन्य सदस्यों की एक तस्वीर शेयर की। एक पिक में, रणबीर ने आलिया भट्ट को अपनी बांहों में पकड़ा हुआ है। उन्होंने कैमरे के सामने उनकी आंखों पर किस किया। कपल एक बड़े क्रिसमस ट्री के सामने पोज़ देते हुए नज़र आ रहा है।

27

आलिया ने कपूर फैमिली के साथ क्रिसमस लंच से एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह  रणबीर कपूर, करिश्मा, नीतू, बबीता कपूर और रीमा जैन के साथ नजर आ रही हैं। क्रिसमस सेलीब्रेशन कुणाल कपूर के मुंबई स्थित घर पर आयोजित किया गया था।  

37

सोमवार को आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। इसकी एक तस्वीर में उनकी सास नीतू कपूर मां सोनी राजदान, उनकी दोनों बहनें पूजा भट्ट और शाहीन भट्ट नज़र आ रहीं हैं।  

47

आलिया ने उसकी बहन शाहीन के साथ खुद की एक और तस्वीर और एक ग्रुप फोटो पोस्ट की है । क्रिसमस सेलीब्रेशन में आलिया ने क्रिसमस कैप के साथ रेड ड्रेस पहनी है। वहीं उनकी बहन शाहीन भट्ट ने मेंहदी कलर की ड्रेस में अपना सिंपल लुक दिखाया है। दोनों सिस्टर्स  के गालों के डिंपल बेहद क्यूट दिखाई दे रहे थे।

57

आलिया की मां सोनी राजदान ने बेटी की खुशी में शिरकत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। कपूर परिवार के घर पर आयोजित  सेलीब्रेशन को आलिया की  बहनें पूजा भट्ट और शाहीन भट्ट ने भी अटेंड किया था। 

67

तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, "यह साल का सबसे अच्छा समय है... दुनिया के सबसे अच्छे लोगों के साथ... merry merry always from my family to yours ...

77

 आलिया फिलहाल मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। आलिया ने जल्द ही फिल्मों में दोबारा एंट्री करने के लिए वर्कआउट शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें -
Year Ender 2022 : सलमान खान की पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड ने बताया था मेंटल, कई एक्ट्रेस के शोषण का
बॉलीवुड के कमाऊ सलमान खान के वो 5 साल रहे फिसड्डी, 13 फिल्मों में किया काम, इतनी हुई सुपर FLOP

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos