बॉलीवुड के कमाऊ सलमान खान के वो 5 साल रहे फिसड्डी, 13 फिल्मों में किया काम, इतनी हुई सुपर FLOP

Published : Dec 26, 2022, 07:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 57 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 1965 में इंदौर में हुआ था। वैसे तो सलमान ने 1988 में आई फिल्म बीवी हो तो ऐसी (Biwi Ho To Aisi) से करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इस फिल्म में उनका कैमियो था। बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) था, जो 1989 में आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित और सलमान रातोंरात स्टार बन गए। सलमान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है और उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री कमाऊ एक्टर के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि उनके करियर के 5 साल ऐसे भी रहे, जब उन्होंने लगातार फ्लॉप फिल्में दी। यह साल थे 2004 से 2008 तक, इन सालों में उन्होंने करीब 13 फिल्मों में काम किया और 10 सुपरफ्लॉप साबित हुईं। आज आपको इस पैकेज में सलमान खान के वो 5 साल और उस दौरान फ्लॉप हुई उनकी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, पढ़ें नीचे...

PREV
17
बॉलीवुड के कमाऊ सलमान खान के वो 5 साल रहे फिसड्डी, 13 फिल्मों में किया काम, इतनी हुई सुपर FLOP

साल 2004 में सलमान खान ने 2 सुपरफ्लॉप फिल्में दी। उन्होंने फिर मिलेंगे और दिल ने जिसे अपना कहा फिल्मों में काम किया। दिल ने जिसे अपना कहा ने बॉक्स ऑफिस पर 6.85 करोड़ का बिजनेस किया तो फिर मिलेंगे ने 2.50 करोड़ की कमाई की। 

27

2005 में उन्होंने 4 फिल्मों में काम किया और इनमें से 1 फिल्म क्यों कि सुपरफ्लॉप साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12.71 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

37

सलमान खान ने 2006 में 4 फिल्मों में काम किया, इनमें से सावन और जान-ए-मन फ्लॉप रही। जान-ए-मन ने 25 करोड़ का बिजनेस किया तो सावन ने 3.47 करोड़ रुपए की कमाई की। 

47

2007 में सलमान खान ने 2007 में 3 फिल्मों में काम किया और इनमें से 2 फिल्में फ्लॉप रही। सलाम-ए-इश्क और मैरीगोल्ड फिल्मों ने 22.68 करोड़ और 2.29 करोड़ का बिजनेस किया। 

57

सलमान खान ने 2008 में 3 फिल्मों में काम किया और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। गॉड तुसी ग्रेट हो ने 12.51 करोड़, हीरोज ने 12.63 करोड़ और युवराज ने 16.89 करोड़ का कारोबार किया। 

67

बॉलीवुड की तरह सलमान खान के लिए साल 2022 अच्छा नीं रहा। इस साल उन्होंने 2 फिल्मों में कैमियो किया। साउथ फिल्म गॉडफादर में नजर आए हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप रही। वहीं, हाल ही में रिलीज मराठी फिल्म में वह नजर आए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories