PHOTOS: शादी के बाद सामने आई रिया कपूर और उनके दूल्हे की पहली झलक, अनिल कपूर ने सबको बंटवाई मिठाई

Published : Aug 15, 2021, 10:11 AM ISTUpdated : Aug 15, 2021, 10:12 AM IST

मुंबई। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की छोटी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने 14 अगस्त को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शादी की। शनिवार शाम को मुंबई में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में कपल ने 7 फेरे लिए। कोरोना के चलते इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिवारवालों के अलावा बेहद करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही बुलाया गया था। शादी के बाद रिया कपूर और करण बुलानी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों कार में बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं अनिल कपूर ने मेहमानों और मीडिया का हाथ जोड़कर स्वागत किया।

PREV
18
PHOTOS: शादी के बाद सामने आई रिया कपूर और उनके दूल्हे की पहली झलक, अनिल कपूर ने सबको बंटवाई मिठाई

शादी के बाद रिया कपूर की विदाई हुई। इस दौरान रिया कपूर और करण बुलानी कार से जाते दिखे। कार में आगे दिख रहीं रिया कपूर की चाची महीप कपूर।

28

रेड कलर की ड्रेस में मास्क लगाए हुए रिया कपूर। वहीं शेरवानी में बैठे हैं उनके दूल्हे राजा करण बूलानी। 

38

वेडिंग सेरेमनी के बाद अनिल कपूर ने शादी की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों का स्वागत किया। अनिल कपूर ने अपने हाथों से सबको मिठाई बंटवाई।

48

शादी के दौरान अनिल कपूर नीले रंग के कुर्ते और सफेद धोती के साथ मोतियों की माला पहने नजर आए। वहीं उनके बड़े भाई बोनी कपूर सफेद कुर्ते-पजामे में दिखे।

58

शादी में सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ पहुंचीं। बहन की शादी के लिए सोनम ने हल्के नीले और गुलाबी रंग के मिक्सचर वाला अनारकली सूट पहना था। वहीं, उनके पति आनंद आहूजा कुर्ते-पजामे और अजकन में नजर आए। 

68
78

अर्जुन कपूर बहन अंशुला के साथ पोज देते नजर आए। शादी में अर्जुन ने नीला कुर्ता पहना। वहीं बहन अंशुला रेड कलर के डिजाइनर लहंगे में दिखीं।

88

वहीं रिया कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर भी कुर्ते-पजामे में दिखे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक गॉगल पहन रखा था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories