मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) को फिल्म इंडस्ट्री में 38 साल कम्प्लीट हो गए हैं। बतौर लीड एक्टर उन्होंने 23 जून, 1983 को रिलीज हुई फिल्म 'वो सात दिन' से डेब्यू किया था। अनिल कपूर भले ही आज फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं और मुंबई में उनका अपना घर है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उनका परिवार राज कपूर के गैरेज में रहा करता था। हालांकि आज के दौर में अनिल कपूर अपनी फैमिली के साथ जुहू के आलीशान बंगले में रहते हैं। देखते हैं अनिल कपूर के घर की Inside Photos.
अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ जुहू में रहते हैं। उनके घर का इंटीरियर ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों स्टाइल का मिक्चर कहा जा सकता है।
211
अनिल कपूर का घर अंदर से बेहद लग्जीरियस है और हर कोने को बहुत ही करीने से सजाया गया है। इसी घर में उन्होंने अपनी बेटी सोनम कपूर की शादी के कुछ फंक्शन्स भी किए थे।
311
इस घर में अनिक कपूर पत्नी सुनीता के अलावा बेटी रिया और बेटे हर्षवर्धन के साथ रहते हैं। पहले सोनम भी यहां रहती थीं लेकिन शादी के बाद अब वो अपने ससुराल में रहती हैं।
411
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता ने इस घर को पति की पसंद के मुताबिक ही डिजाइन किया है, इसलिए इस घर में अनिल कपूर की सारी पसंदीदा चीजें मिलेंगी।
511
अनिल कपूर के घर में मौजूद लाइब्रेरी और जिम इस बात का सबूत है कि उन्हें पढ़ाई लिखाई के साथ ही फिटनेस का भी शौक है।
611
उनके घर में लकड़ियों की चीजों का भी खास उपयोग किया गया है, जिनमें लकड़ी से बनी कुर्सियां टेबल और बाकी चीजें हैं। घर में एक लॉबी है, जहां भगवान बुद्ध की मूर्ति भी है।
711
अनिल कपूर के घर में मिट्टी से बनी हुई कई चीजें हैं, जिनमें ज्यादा से ज्यादा मूर्तियां हैं। उनके घर में एक बड़ी बालकनी हैं, जहां कई बार वो अपने पूरे परिवार के साथ नाश्ता करते हैं।
811
उन्होंने अपना एक अलग से मेकअप रूम भी बनाया हुआ है। अनिल की पत्नी सुनीता ने अपने घर में अंदर और बाहर भी कई पेड़-पौधे लगाए हैं।
911
घर की दीवारों पर सुनीता ने कई बड़ी पेंटिंग लगाई हैं जो बेहद शानदार है। बाहर से इतना बेहतरीन दिखता है अनिल कपूर का आशियाना।