पति विराट कोहली की अलमारी से ये चीजें चुरा लेती हैं अनुष्का शर्मा, अपनी शादी को लेकर भी किया था बड़ा खुलासा

मुंबई। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 33 साल की हो गई हैं। 1 मई, 1988 को अयोध्या में पैदा हुईं अनुष्का ने 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से करियर की शुरुआत की थी। अनुष्का के पापा अजय शर्मा आर्मी से जुड़े हुए हैं, जबकि उनकी मां आशिमा हाउसवाइफ हैं। अनुष्का ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। कुछ दिनों पहले एक फैशन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों का खुलासा किया था। इस दौरान अनुष्का ने बताया था कि वो आज भी अपने पति की अलमारी से चीजें चुराती हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 1, 2021 8:27 AM IST

19
पति विराट कोहली की अलमारी से ये चीजें चुरा लेती हैं अनुष्का शर्मा, अपनी शादी को लेकर भी किया था बड़ा खुलासा

अपने इंटरव्यू में अनुष्का ने खुलासा करते हुए बताया था कि मैंने उनके (विराट) वॉर्डरोब से कपड़े लेकर इस्तेमाल किए हैं। मैंने उनके वॉर्डरोब से कई टी-शर्ट ली हैं। मैं कभी जैकेट लेती हूं तो कभी टी-शर्ट लेकर पहन लेती हूं। ये मैं इसलिए भी करती हूं क्योंकि विराट को खुद भी पसंद है कि मैं उनके कपड़े पहनूं।

29

अनुष्का ने इंटरव्यू में कहा था- 'मैं अगर विराट के कैप्टन वाले कपड़े भी पहन लूं तो भी उन्हें अच्छा लगता है। इसके साथ ही अनुष्का ने अपनी शादी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि अपनी शादी में आखिर उन्होंने पिंक कलर का लहंगा क्यों नहीं पहना था। अनुष्का के मुताबिक, वो ट्रेंड फॉलो करने में विश्वास नहीं रखती हैं।

39

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में हुई थी। बाद में कपल ने भारत में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें अलग-अलग फील्ड की जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं।

49

वैसे, अनुष्का और विराट बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। अनुष्का जब बेंगलुरु में रहती थीं, तब उनके भाई कर्णेश और विराट की दोस्ती हुई थी, वे एक ही जगह क्रिकेट खेलने जाया करते थे।

59

विराट उस वक्त वहां रहकर क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे थे। धीरे-धीरे कर्णेश के साथ विराट घर पर आने लगे। इसी दौरान उनकी दोस्ती अनुष्का से भी हो गई थी और ये सब साथ में क्रिकेट भी खेला करते थे। दोनों पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसके बाद से ही कुछ मुलाकातों के बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

69

अनुष्का और विराट 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इन्हें विरुष्का के नाम से भी जाना जाता है। शादी से पहले अनुष्का विराट ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, कभी अपनी रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी ने भी खुलकर बात नहीं की थी।

79

बता दें कि शादी के शादी के करीब 3 साल बाद अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर विराट और बेटी संग फोटो शेयर करते हुए लिखा था- हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को 'वामिका' के आने से एक नया मुकाम मिला है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।
 

89

अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। फिलहाल उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। वैसे, अनुष्का के बोल्ड लुक की बात करें तो वो 2010 में आई फिल्म 'बदमाश कंपनी' में दिखा था। इस फिल्म में अनुष्का ने बिकिनी पहनी थी।

99

अनुष्का शर्मा अब तक रब ने बना दी जोड़ी, बैंड बाजा बारात, पीके, सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल, जब तक है जान, लेडीज वर्सेस रिकी बहल, दिल धड़कने दो, एनएच 10, संजू जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos