पत्नी अनुष्का संग इस आलीशान घर में रहते हैं विराट कोहली, सुविधाएं ऐसी कि महलों की रंगत पड़ जाए फीकी

मुंबई। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 2017 में टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) से शादी की थी। शादी से ठीक पहले 2016 में कपल ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा था। 2017 के आखिर में विराट-अनुष्का इसी घर में शिफ्ट हो गए थे। अनुष्का-विराट का ये लग्जरी घर मुंबई के वर्ली में स्थित है। विरुष्का का चार बेडरूम वाला यह आलीशान घर Omkar 1973 अपार्टमेंट की 35वीं मंजिल पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 7171 स्क्वेयर फीट के इस घर की कीमत 34 करोड़ रुपए से ज्यादा है। विरुष्का के घर में मौजूद हैं ये लग्जरी सुविधाएं ..

Asianet News Hindi | Published : Sep 23, 2021 6:02 AM IST / Updated: Sep 23 2021, 12:04 PM IST

110
पत्नी अनुष्का संग इस आलीशान घर में रहते हैं विराट कोहली, सुविधाएं ऐसी कि महलों की रंगत पड़ जाए फीकी

अनुष्का-विराट के सपनों का आशियाना बेहद खूबसूरत है। उनका लिविंग रूम काफी स्पेशियस है, जहां मॉर्डन फर्नीचर रखे हुए हैं। इसके साथ ही घर की दीवारों पर व्हाइट पेंट किया गया है। 
 

210

विरुष्का ने अपने घर में वुडन फ्लोरिंग की है। इसके साथ ही यहां वुडन फर्नीचर भी रखे हैं। 4 बेडरूम वाले इस शानदार अपार्टमेंट में प्राइवेट टैरेस के अलावा गार्डन एरिया और एक छोटा-सा जिम भी है। 

310

अनुष्का-विराट के इस घर में एक खूबसूरत बालकनी भी है। घर की बालकनी से सनसेट का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। अनुष्का कई बार बालकनी में बैठ कर अपनी तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। विराट भी सनसेट की तस्वीर शेयर कर चुके हैं।

410

विरुष्का के घर के टैरेस से मुंबई का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है। कपल ने करवाचौथ के मौके पर छत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जहां से मुंबई की स्काईलाइन के अलावा नाइट व्यू बेहद खूबसूरत दिखता है। 

510

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए घर में एक बड़ा-सा टीवी रूम है। विरुष्का के इस फ्लैट के हर बेडरूम या लिविंग रूम में बैठकर समंदर और शहर का नजारा देखा जा सकता है।

610

अनुष्का-विराट का घर इतना आलीशान है कि यहां आराम से फोटोशूट्स भी करा सकते हैं। इस कपल के घर में डार्क वुड टोन्स के कई चित्र देखने को मिलते हैं, जिन्हें आप अनुष्का के बैकग्राउंड में देख सकते हैं।

710

कोहली के घर से रात का नजारा और भी खूबसूरत दिखाई देता है। रात में चांद-तारों भरे आसमान का नजारा मन को मोह लेने वाला होता है। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में हुई थी। 

810

विराट कोहली के घर में एक जिम भी है, जहां वर्कआउट की सारी आधुनिक मशीनें मौजूद हैं। खुद को फिट रखने के लिए कोहली और अनुष्का यहां एक्सरसाइज करते हैं। 

910

शादी के 3 साल बाद अनुष्का-विराट एक बेटी के पिता बने। अनुष्का ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया। बेटी के जन्म पर विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा था- हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी हुई है। हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। 

1010

अनुष्का-विराट की बेटी 'वामिका' का नाम विराट के नाम के शुरुआती अक्षर 'व' और अनुष्‍का के नाम के आखिरी अक्षर 'क' को जोड़कर रखा गया है। वामिका दुर्गा जी का ही एक नाम है। इस नाम को भगवान शिव और पावर्ती का मिलाजुला स्वरूप भी माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Celebs Spotted: सरेआम ब्रा दिखाने के बाद अब अधखुली पैंट पहने दिखी ये एक्ट्रेस, गॉर्जियस दिखी कमल हासन की बेटी

ये भी पढ़ें- खुले बाल और बिना मेकअप करीना कपूर बिकिनी में पोज देने में थी बिजी, उधर बेटा 1 चीज को लेने कर रहा था जिद

ये भी पढ़ें- ऐसा बाप जो अपनी ही बेटी से करना चाहता था शादी, सरेआम किया Kiss भी, जानें कौन है ये, जो रहा विवादों में

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos