मुंबई। बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मदर्स डे के एक दिन बाद अपनी मां को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के साथ अर्जुन ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी मां मोना शौरी के साथ नजर आ रहे हैं। ये फोटो उस वक्त की है, जब अर्जुन कपूर काफी मोटे थे और उनका वजन भी 100 किलो से ज्यादा था। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- कल मदर्स डे था। मैं इससे हर तरह से नफरत करता हूं। 11 मई को मुझे बतौर एक्टर बने 9 साल हो जाएंगे, लेकिन आपके बिना मैं अब भी खोया हुआ सा हूं मां। इस फोटो के साथ उम्मीद करता हूं कि आप मुझे देखने के साथ मुस्कुरा रही हैं और हमेशा मेरे पीछे खड़ी हैं।
बता दें कि इसके पहले, अर्जुन ने 25 मार्च, 2021 को मां की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें मोना कपूर के चेहरे पर स्माइल थी। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने अपनी मां के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि वो अपनी मां को कितना मिस करते हैं।
210
अर्जुन ने कैप्शन में लिखा था- 9 साल हो गए हैं। मुझे आपकी याद आती है। मां वापस आ जाओ ना प्लीज... मैं मिस करता हूं आपका मेरे लिए फिक्र करना। मैं मिस करता हूं मेरे फोन पर आपका नाम देखना, जब आप मुझे कॉल करती थीं, मैं मिस करता हूं घर आना और आपको देखना। मैं आपकी हंसी मिस करता हूं, मैं आपकी महक को मिस करता हूं। मैं आपका अर्जुन बुलाना मिस करता हूं, आपकी आवाज मेरे कानों में गूंजती है। मुझे उम्मीद है कि आप जहां भी हैं, ठीक हैं।
310
इसी साल 3 जनवरी को मां के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अर्जुन कपूर कहते हैं- आज मेरी मां का बर्थडे है और अगर आज वो होतीं, तो हमारे साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हुए बहुत खुश रहतीं। वो इस बात का ध्यान रखतीं कि हम सब साथ हैं और खुश हैं। लेकिन हम सब किस्मत के हाथों मजबूर हैं।
410
अर्जुन ने वीडियो में आगे कहा था- मैं बस आप सभी से इतना ही कहना चाहता हूं कि अपने परिवार, माता-पिता और चाहने वाले लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। मैं हमेशा यह कहता रहता हूं। हमें नहीं पता कि जिंदगी ने हमारे लिए क्या तय कर रखा है।
510
बता दें कि अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी ने 1983 में बोनी कपूर से शादी की थी। शादी के बाद मोना को दो बच्चे हुए, जिनके नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ, जबकि 1987 में उनकी बहन अंशुला का।
610
शादी के 13 साल बाद यानी 1996 में मोना और बोनी कपूर हमेशा के लिए अलग हो गए और दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद अर्जुन और अंशुला मां मोना के साथ रहने लगे और बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली। जब बोनी कपूर और श्रीदेवी ने शादी कर ली तब जाकर मोना को अहसास हुआ था कि उनका घर टूट चुका है।
710
श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से दुखी मोना ने 2007 में एक इंटरव्यू में कहा था- बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। उन्होंने कहा था- हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। और इसी वजह से ही जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो मुझे गहरा धक्का लगा था।
810
मोना ने कहा था- बोनी को अब मेरी नहीं किसी और की जरूरत है। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उनका रिश्ता कायम हो चुका है। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर है। मोना ने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि दोनों की शादी का मेरे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा। मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला तब स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे तानों का सामना करना पड़ता था लेकिन वे स्ट्रॉन्ग बने रहे।
910
25 मार्च, 2012 को अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर का निधन हो गया था। उनका देहांत मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में कैंसर के चलते हुआ था। फ्यूचर स्टूडियो की CEO रहीं मोना कपूर अपने बेटे की पहली फिल्म 'इशकजादे' देखना चाहती थीं, लेकिन वक्त ने उनका साथ नहीं दिया और फिल्म की रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया। उनकी मौत के लगभग डेढ़ महीने बाद 'इशकजादे' रिलीज हुई थी।
1010
अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी कपूर के बेहद करीब थे। वह अपनी मां के निधन के बाद खुद को बेहद अकेला महसूस करते हैं और अक्सर अपनी मां को याद करते रहते हैं। अर्जुन कपूर ने फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई और फिल्मों में काम किया है।