17 सेलेब्स: कोई हुआ हॉस्पिटलाइज्ड तो किसी ने खुद को किया आइसोलेट, इन स्टार्स ने जीती कोरोना से जंग

मुंबई। कोरोना वायरस (Covid) की दूसरी लहर पूरे देश में कहर बरपा रही है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बॉलीवुड में सबसे पहले कोरोना संक्रमित सेलेब्रिटी की बात करें तो वो सिंगर कनिका कपूर थीं। उसके बाद से अब तक कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि इन सभी सेलेब्स ने कोरोना को मात दी है। बीमारी के दौरान जहां कुछ सेलेब्स को हॉस्पिटलाइज्ड होना पड़ा, वहीं ज्यादातर होम आइसोलेशन में रहकर ही बीमारी को हराने में कामयाब रहे। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड के ऐसे ही सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने कोरोना से जीत ली जंग। 

Asianet News Hindi | Published : May 11, 2021 6:40 AM IST

117
17 सेलेब्स: कोई हुआ हॉस्पिटलाइज्ड तो किसी ने खुद को किया आइसोलेट, इन स्टार्स ने जीती कोरोना से जंग

अमिताभ और अभिषेक बच्चन के बाद उनकी बहू ऐश्वर्या राय भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। यहां तक की उनकी बेटी आराध्या में भी कोविड के लक्षण थे। बाद में मां-बेटी को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों तक जंग लड़ने के बाद दोनों ठीक होकर घर लौट आई थीं। 

217

अक्षय कुमार ने 5 अप्रैल को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्विटर पर शेयर किए एक बयान में 53 साल के अक्षय ने बताया कि वो ठीक हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द घर लौट आएंगे। अक्षय कुमार ने कहा था- आप सभी का प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। ऐसा लगता है कि वे काम आ रही हैं। मैं ठीक हूं लेकिन चिकित्सकीय सलाह के तहत मुझे एहतियाती तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

317

पिछले साल 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। करीब 21 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद अमिताभ 2 अगस्त को डिस्चार्ज होकर घर लौट आए थे। 

417

अभिषेक बच्चन कोरोना की पहली लहर में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें कई दिनों तक नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा था। अस्पताल से घर लौटने पर उन्होंने लिखा था- अभिषेक ने लिखा था- वादा तो वादा होता है। इस दोपहर मैं कोरोना निगेटिव आया हूं। मैंने कहा था मैं ये जंग जीत लूंगा। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। अस्पताल के डॉक्टरों को मेरा नमन क्योंकि ये काम मैं अकेले नहीं कर पाता। वहीं अमिताभ ने लिखा था- वेलकम बैक भय्यू, भगवान महान हैं। 

517

आमिर खान कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। वो घर में ही होम आइसोलेट थे। आमिर के प्रवक्ता ने बताया था कि उनकी सेहत ठीक है, तथा उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने को कहा है। आमिर ने अपने बयान में कहा था- हाल ही में उनके संपर्क में आए लोगों को एहतियात के तौर पर अपनी जांच करानी चाहिए। आपकी चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। आमिर अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

617

आलिया भट्ट कुछ दिनों पहले कोविड पॉजिटिव हो गई थीं और इसके आद होम आइसोलेट थीं। आलिया ने कहा था कि वो डॉक्टरों द्वारा दी गई सलाह का पालन कर रही हैं। आलिया ने पोस्ट किया था- मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गई हूं। मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया है और आइसोलेट हूं। आपके प्यार और सहयोग के लिए आभारी हूं। सुरक्षित रहिए और अपना ख्याल रखिए।

717

रणबीर कपूर भी कोविड-19 संक्रमण से अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर ने 9 मार्च को यह जानकारी दी थी कि उनका बेटा कोरोना वायरस पॉजिटिव है और होम आइसोलेट है। हालांकि रणबीर अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। 

817

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने कुछ दिन पहले बताया कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और फिलहाल वह अपने घर में आइसोलेशन में हैं। फातिमा ने कहा था कि संक्रमित होने के बाद वो सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं। आप सभी की शुभकामनाओं एवं चिंताओं के लिए शुक्रिया। कृपया आप सब सुरक्षित रहें।

917

5 अप्रैल को भूमि पेडनेकर के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी, जिसके लगभग दो हफ्ते बाद एक्ट्रेस ने कोरोना मुक्त होने की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इस दौरान एक्ट्रेस को मिले अनुभवों ने उन्हें ‘कोविड वॉरियर’ बनने के लिए प्रेरित किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया है कि उन्होंने मेडिकल सप्लाई तक पहुंच को सक्षम करने के लिए कई संसाधनों की एक लिस्ट बनाई है और इसके लिए उन्होंने सभी से मदद भी मांगी है।

1017

गोविंदा कोरोना वायरस होने के बाद आइसोलेट हो गए। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया कि उनमें आंशिक लक्षण हैं और वो जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। वो होम आइसोलेशन में हैं। गोविंदा बड़े पर्दे पर आखिरी बार 2019 में ‘रंगीला राजा’ फिल्म में दिखे थे। 

1117

गुरमीत और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी भी कुछ समय पहले कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इसके बाद दोनों घर पर ही क्वारंटीन रहे और इन्होंने कोरोना को मात दे दी। कोरोना को मात देने के बाद अब गुरमीत और देबिना कोरोना से पीड़ित लोगों की सहायता कर रहे हैं। हाल ही में कपल ने वैक्सीन की पहली डोज भी लगवा ली है।

1217

एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर दी थी। इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने लिखा, पॉजिटिव हो गया हूं, दुआ करों। 14 दिन आइसोलेट रहने के बाद कार्तिक अब ठीक हो चुके हैं। 
 

1317

नीतू कपूर मार्च में कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। हालांकि अब वो इससे ठीक हो चुकी हैं। नीतू कपूर के मुताबिक, 'बीमारी के दौरान मेरा परिवार मेरी सबसे बड़ी ताकत था। मैं अच्छा खाना खा रही थी, कोई चीट डाइट नहीं ले रही थी। इसी का नतीजा रहा कि एक्ट्रेस ने खुद को कोविड निगेटिव भी किया और अब वे फिर काम पर भी लौट आईं। 

1417

मनोज बाजपेई दो सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अब ठीक हो गए हैं। मनोज बाजपेयी डिस्पैच फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसके डायरेक्टर कानू बहल के संक्रमित होने के बाद 12 मार्च को उनकी जांच में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मनोज बाजपेयी ने हाल ही में खुलासा किया था कि कैसे उनके क्रू के एक सदस्य की लापरवाही के कारण वो संक्रमित हो गए थे।

1517

एक्टर आर माधवन ने हाल ही में बताया था कि वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ' 3 इडियट्स' का जिक्र करते हुए ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। माधवन ने लिखा- फरहान को रैंचो का पीछा करना ही था। वायरस हमेशा हमारे पीछे था और इस बार उसने हमें अपनी चपेट में ले ही लिया। लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है और जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।

1617

टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाई गई थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना रैपिड टेस्ट करवाया, जिसमें उनके कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई। हालांकि अब शुभांगी ठीक हो चुकी हैं। 

1717

इंडस्ट्री की पंगा क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनोट भी इस लिस्ट में शामिल हो गईं हैं। कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने अपने आपको होम क्वारंटीन कर लिया है। कंगना फिलहाल हिमाचल प्रदेश में अपने घर पर ही आइसोलेट हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos