फिल्मों के लिए अर्जुन कपूर ने घटाया था 50 किलो वजन, देखें कैसे फैट से फिट हुए साहबज़ादे

Published : Jun 26, 2022, 08:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। अर्जुन कपूर इस समय अपनी फिल्मों से ज्यादा मलायका अरोड़ा के साथ अफेयर की वजह से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते लंबे समय से उनकी किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर  चर्चा नहीं हुई है, लेकिन वो खबरों में बने हुए हैं। आज यानि 26 जून को उनका जन्मदिन है, अब ये बर्थडे तो उनका खास होने ही वाला है, दरअसल वो इस समय अपनी गर्लफ्रेंड मलायका अरोड़ा के साथ सिटी ऑफ लव कहेजाने वाले पेरिस में मौजूद हैं। जहां वो अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। देखें स्लिम-ट्रिम मलायका अरोड़ा को कैसे पसंद आ गए फैटी से फिट बने अर्जुन कपूर....   

PREV
15
फिल्मों के लिए अर्जुन कपूर ने घटाया था 50 किलो वजन, देखें कैसे फैट से फिट हुए साहबज़ादे

दरअसल  स्टार किड्स के साथ ये बड़ी समस्या होती है कि उन्हें किसी भी चीज की चिंता नहीं होती है। सबकुछ बिना मांगे ही मिल जाता है। अर्जुन कपूर भी इस सच का एक हिस्सा हैं। 

25

इश्कज़ादे का ये एक्टर अपने बचपन में बहुत फैटी था। जब उन्हें फिल्मों मे्ं एक्टिंग का जुनून सवार हुआ तो इसके लिए उन्होंने बहुत कम समय में 50 किलो वजन घटाया था। 

 

 

35

अर्जुन कपूर ने कोरोनाकाल में एक बार बढ़े हुए वजन से परेशान हो गए थे, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड  और फिटनेस क्रीक मानेजाने वाली मलायका की संगत ने उन्हें फिर से सुडौल बना दिया है। 

45

दरअसल अर्जुन कपूर ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  दो पिक्स शेयर किए हैं। इसमें वो बता रहे हैं कि बीते साल उनका वेट एक बार फिर बढ़ गया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे ही सही अपनी फिटनेस को मेंटेन कर लिया है। 

 

 

55

एक्टर ने जिम में पसीना बहाने के साथ ही योग के जरिए खुद की फिट रखने का कवायद शुरू कर दी है। बता दें कि मलायका अरोड़ा एक योगा क्लास चलाती हैं, जिसमें कई बड़े सेलीब्रिटी पार्टीसिपेट  करते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories