मुंबई। अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) 49 साल के हो गए हैं। 26 नवंबर, 1972 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में पैदा हुए अर्जुन रामपाल ने बतौर मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। अर्जुन रामपाल का मॉडलिंग करियर तो बेहतरीन रहा, लेकिन फिल्मों में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। अर्जुन ने मॉडल और मिस इंडिया रहीं मेहर जेसिया (Mehr Jesia) से 1998 में शादी की थी। हालांकि, शादी के 20 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। मेहर जेसिया को तलाक देने के बाद अर्जुन का अफेयर साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला (Gabriella Demetriades) से हो गया। दोनों लिव-इन में रहने लगे और इसी दौरान बिना शादी के ही अर्जुन रामपाल गैब्रिएला के बच्चे एरिक के पिता भी बन गए। पहली बार गर्लफ्रेंड से यहां मिले थे अर्जुन..
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और गैब्रिएला (Gabriella Demetriades) की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2018 में आईपीएल की ऑफ्टर पार्टी में हुई थी। इसके कुछ सालों बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। बाद में अर्जुन ने पत्नी मेहर जेसिया को तलाक दिया और गैब्रिएला के साथ लिव-इन में रहने लगे।
28
अर्जुन पत्नी मेहर से अलग होने के बाद मुंबई के पाली हिल अपार्टमेंट में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ शिफ्ट हो गए। शादी किए बिना ही अर्जुन रामपाल के साथ लिव इन में रह रहीं गैब्रिएला 2019 में प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने बेटे अरिक को जन्म दिया।
38
गैब्रिएला के प्रेग्नेंट होने के बाद ही अर्जुन रामपाल ने उनके साथ अपने रिलेशनशिप को मीडिया में उजागर किया था। बता दें कि अरिक अर्जुन रामपाल की तीसरी संतान हैं। अरिक से पहले अर्जुन की दो बेटियां हैं, जिनकी मां मेहर जेसिया हैं।
48
अर्जुन और मेहर जेसिया के बीच अनबन की खबरें 2011 से ही आनी शुरू हो गई थीं। हालांकि, किसी तरह दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की खूब कोशिशें कीं। बाद में दोनों ने 2018 में अलग होने की घोषणा कर दी। इसके बाद अर्जुन रामपाल किराए के घर में शिफ्ट हो गए थे।
58
अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं, जिनके नाम माहिका और मायरा हैं। तलाक के बाद उनकी दोनों बेटियां मां के साथ ही रहती हैं। कहा जाता है कि अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया के तलाक की वजह ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान बनीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि अर्जुन रामपाल और सुजैन एक-दूसरे के करीब आ गए थे।
68
बॉलीवुड में जगह बनाने से पहले अर्जुन सक्सेसफुल मॉडल थे। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने अर्जुन को एक पार्टी में देखा और उनके लुक्स देखकर काफी इम्प्रेस हो गए। उन्होंने अर्जुन के मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाने में मदद की।
78
अर्जुन रामपाल को पहला ब्रेक 2001 में फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से मिला। इस फिल्म के लिए अर्जुन को कई डेब्यू अवॉर्ड्स मिले। इसके बाद उन्होंने मोक्ष और दीवानापन जैसी फिल्मों में काम किया। बाद में वो अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के साथ 'आंखें' में नजर आए।
88
अर्जुन रामपाल ने अपने 20 साल के करियर में करीब 45 फिल्मों में काम किया है, लेकिन बतौर हीरो उनकी कोई भी फिल्म कामयाब नहीं रही। अर्जुन ने दिल है तुम्हारा, दिल का रिश्ता, असंभव, एक अजनबी, डॉन, ओम शांति ओम, रॉकऑन, हाउसफुल, राजनीति, रा वन, चक्रव्यूह, सत्याग्रह, रॉय, डैडी और पलटन जैसी फिल्मों में काम किया है।