Published : Feb 04, 2020, 10:56 AM ISTUpdated : Feb 08, 2020, 10:12 PM IST
मुंबई. रणबीर कपूर और करीना कपूर की बुआ रीमा जैन का बेटा अरमान जैन शादी के बंधन में बंध गया है। मंगलवार को अरमान की बरात धूमधाम से निकली। बरात से लेकर हर जगह दोनों बहनें यानी करीना कपूर और करिश्मा कपूर भाई के साथ हर पल रही। दोनों बहनें कभी भाई का हाथ थामे तो कभी डांस करते नजर आईं। दूल्हा बने अरमान ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी और साफा बांधा था। अरमान जैन की बरात कार से पहुंची। मामा की शादी में करिश्मा की बेटी समायरा ने भी खूब डांस किया। इस दौरान यलो कलर की साड़ी में करीना बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं करिश्मा कपूर पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं।
कपूर खानदान के इस बेटे यानी अरमान की बरात में बॉलीवुड सेलेब्स बड़ी संख्या में शामिल हुए। शादी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, सोनाली बेंद्रे, गोल्डी बहल, कियारा अडवाणी, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करन जौहर, रितेश सिधवानी, चंकी पांडे, अनन्या पांडे, भावना पांडे, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन, सिमी ग्रेवाल, सोहेल खान, अरबाज खान, उद्धव ठाकरे, अनिल कपूर, सुनीता कपूर सहित कई सेलेब्स पहुंचे।
212
बेटे तैमूर और भाई आदर जैन के साथ करीना कपूर।
312
भाई अरमान जैन के साथ करीना कपूर और करिश्मा कपूर।
412
भाई अरमान की बरात में डांस करती करीना कपूर, करिश्मा कपूर और समायरा।
512
शादी में शामिल हुए अनिल कपूर और सुनीता कपूर।
612
अमिताभ बच्चन पहुंचे बराती बनकर।
712
सोनाली बेंद्र, गोल्डी बहल, आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय।
812
चंकी पांडे, अनन्या पांडे और भावना पांडे ने दिए एक साथ पोज।
912
अर्जुन कपूर, करन जौहर और रितेश सिधवानी पत्नी के साथ।
1012
सिमी ग्रेवाल और पत्नी के साथ उद्धव ठाकरे।
1112
सोहेल खान, सलमा खान, अरबाज खान, अरवीरा और अतुल अग्निहोत्री।